scriptआना था सास के श्राद्ध में, तिरंगे में लिपटा आया थानेदार का शव, बिलखते हुए पत्नी बोलीं, अब मैं किसके सहारे रहूंगी | SHO, Constable Shot Dead in Fatehpur, Sikar | Patrika News

आना था सास के श्राद्ध में, तिरंगे में लिपटा आया थानेदार का शव, बिलखते हुए पत्नी बोलीं, अब मैं किसके सहारे रहूंगी

locationजयपुरPublished: Oct 08, 2018 11:34:30 am

Submitted by:

dinesh

www.patrika.com/rajasthan-news/

SHO
जयपुर। थानेदार मुकेश कानूनगो को रविवार को जयपुर अपने ससुराल में सास के श्राद्ध के लिए आना था। लेकिन रविवार को सीकर से पुलिस वाहन में तिरंगे में लिपटा शव यहां पहुंचा। लोगों के मुंह से निकला, मुकेश को आज घर आना था लेकिन इस तरह आएगा सोचा नहीं था। वारदात के बाद मुकेश की मौत की सूचना पर मुरलीपुरा स्थित पैतृक घर में कोहराम मच गया। शव घर पहुंचते ही पत्नी बिलख पड़ीं। होश आता तो एक ही बात बोलतीं, मैं अब किसके सहारे रहूंगी। तुम्हारे बिना नहीं रह सकती। शनिवार को आखिरी बार बात हुई थी, बदमाश को पकडऩे जाने की बात कही थी।
गौरतलब है कि सीकर जिले में थानाअधिकारी (एसएचओ) व कांस्टेबल की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। फतेहपुर इलाके के बेसवा गांव के पास शनिवार देर रात बदमाशों का पीछा कर रहे फतेहपुर शहर कोतवाल मुकेश कानूनगो और एक कांस्टेबल रामप्रकाश को गोली मार दी। फायरिंग में दोनों की मौत हो गई। गोली कोतवाल के गले और कांस्टेबल के सीने में लगी है। दोनों को गंभीर हालत फतेहपुर अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान दोनों की ही मौत हो गई थी।

अभी इन्होंने की घोषणा

डीसीपी वेस्ट अशोक गुप्ता ने अपने क्षेत्र के पुलिसकर्मियों की ओर से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं 1996 बैच के सब इंस्पेक्टर बनने वाले वर्तमान अधिकारियों ने एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया।
श्मशान पहुंचे अधिकारी, अर्पित किए पुष्पचक्र
जयपुर कमिश्नरेट व एटीएस-एसओजी के अधिकारियों सहित कई अधिकारी विद्याधरनगर स्थित श्मशान स्थल पर पहुंचे। वहां मुकेश की पार्थिक देह पर पुष्पचक्र अर्पित किए। यहां भी पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी।
फतेहपुर में व्यापारियों ने बंद रखे बाजार
थानेदार औार सिपाही के सम्मान में फतेहपुर के व्यापारियों ने रविवार को बाजार बंद रखे। पोस्टमार्टम के दौरान साथी पुलिसकर्मियों की आंखों में आंसू छलक रहे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो