scriptकुछ घंटे पहले जन्मे बच्चे का शव नोच रहे थे श्वान, धड़ के नीचे का पूरा हिस्सा नोचा, लोगों ने छुड़ाया | Shocking visuals show dog eating Newborn baby | Patrika News

कुछ घंटे पहले जन्मे बच्चे का शव नोच रहे थे श्वान, धड़ के नीचे का पूरा हिस्सा नोचा, लोगों ने छुड़ाया

locationजयपुरPublished: Jan 25, 2021 09:18:54 am

Submitted by:

JAYANT SHARMA

कुछ घंटे पहले ही जन्मे एक बच्चे का शव आज सवेरे लोगों ने श्वानों से छुडाया और पुलिस को इस बारे में सूचना दी। शव की हालत देखकर एक बार तो लोग सिहर गए।

jaipur_news.jpg

जयपुर। कुछ घंटे पहले ही जन्मे एक बच्चे का शव आज सवेरे लोगों ने श्वानों से छुडाया और पुलिस को इस बारे में सूचना दी। शव की हालत देखकर एक बार तो लोग सिहर गए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मुर्दाघर में रखवाया।

वाकया मानपुरा माचेडी क्षेत्र का है। जांच कर रही चंदवाजी पुलिस ने बताया कि मानपुरा माचेडी पुलिस चैकी के नजदीक एक सूने मकान के बाहर से शव लोगों ने बरामद किया। शव के धड़ से नीचे का हिस्सा गायब था।

हालत देखकर लग रहा था कि उसे श्वानों ने नोच खाया। बस चेहरा और कुछ अन्य हिस्सा ही बाकि बचा था। चिकित्सकों ने शव को देखा तो बताया कि बच्चे का जन्म कुछ घंटे पहले ही हुआ लग रहा है।

संभव है या तो बच्चा मृत ही पैदा हुआ है या फिर किसी ने अनचाहे बच्चे को ठिकाने लगाया है। बच्चा लड़का है लड़की इसकी भी पहचान की जा रही है। फिलहाल चिकित्सकों ने शव को मुर्दाघर में रखा है । पुलिस आसपास के क्षेत्र में स्थित नर्सिंग होम और अस्पतालों की जांच में जुट गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो