scriptसावन का पहला सोमवार, शिवालयों के बाहर पुलिस का पहरा | SHRAVAN MONTH JAIPUR SHIV TEMPLE | Patrika News

सावन का पहला सोमवार, शिवालयों के बाहर पुलिस का पहरा

locationजयपुरPublished: Jul 06, 2020 11:15:58 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

शिव आराधना का प्रमुख माह श्रावण (Shravan month) सोमवार को शुरू हुआ। कोरोना के चलते इस बार शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्त शिवजी का जलाभिषेक नहीं कर पाए। मंदिरों के बाहर पुलिस का पहरा रहा। हालांकि शिवजी के विशेष झांकियां सजाई गई।

सावन का पहला सोमवार, शिवालयों के बाहर पुलिस का पहरा

सावन का पहला सोमवार, शिवालयों के बाहर पुलिस का पहरा

सावन का पहला सोमवार, शिवालयों के बाहर पुलिस का पहरा
– शिव आराधना का सावन मास शुरू
– कोरोना के चलते शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शनार्थियों का प्रवेश नहीं

जयपुर। शिव आराधना का प्रमुख माह श्रावण (Shravan month) सोमवार को शुरू हुआ। कोरोना के चलते इस बार शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्त शिवजी का जलाभिषेक नहीं कर पाए। मंदिरों के बाहर पुलिस का पहरा रहा। हालांकि शिवजी के विशेष झांकियां सजाई गई। लोगों ने झाड़खंड महादेव और ताड़केश्वर महादेव के सजी विशेष झांकियों के ऑनलाइन दर्शन किए। लोगों ने कॉलोनियों के छोटे मंदिरों में ही शिवजी के जलाभिषेक किए।
सावन के सोमवार को झाड़खंड महादेव और ताड़केश्वर महादेव मंदिर में तड़के से देर रात तक लगने वाली भक्तों की कतार इस बार नजर नहीं आई। दोनों प्रमुख मंदिरों के साथ शहर के अन्य बड़े शिवालयों के दरवाजे भक्तों के लिए बंद रहे। हालांकि शिवजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में तड़के पुजारी परिवार ने ताड़क बाबा की पूजा अर्चना कर विशेष झांकी सजाई गई। भक्तों को ऑनलाइन ही झांकी के दर्शन करवाये गए। मंदिर के बाहर दिनभर पुलिस का पहरा रहा। ताड़केश्वर महादेव मंदिर के गेट के बाहर भोलेनाथ की तस्वीर लगाई गई है। लोग गेट के सामने ही कुछ सैकंड रुककर भोलेनाथ के हाथ जोड़ते आगे बढते रहे।
क्वींस रोड स्थित झाड़खंड महादेव मंदिर दर्शनार्थियों के बंद रहा। मंदिर में सुबह आरती के साथ ही विशेष झांकी के दर्शन हुए। मंदिर समिति की ओर से झाड़खंड महादेव के ऑनलाइन दर्शन करवाये गए। कूकस स्थित सदाशिव ज्योतिलिंगेश्वर महादेव मंदिर, बनीपार्क स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर सहित शहर के अन्य प्रमुख शिवालय भी दर्शनार्थियों के लिए बंद रहे। जबकि कॉलोनियों के छोटे मंदिरों में भक्तों ने शिवजी के जलाभिषेक किया। हालांकि इन मंदिरों में भी अधिक भीड़ नहीं जुटी।
गलता तीर्थ से नहीं निकली कावड़ यात्रा
सावन में शहर में निकलने वाली कावंड़ यात्राएं भी इस बार नहीं निकली। गलता तीर्थ के दोनों मार्गो पर पुलिस का पहरा लगा हुआ था। गलता गेट के साथ गलता घाटी में श्रीनिवास बालाजी तक पुलिस तैनात रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो