scriptShukra Transit 2021: शुक्र ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, इन 10 राशियों के लिए रहेगा शुभ | Shukra Gochar Oct 2021, Shukra Transit 2021 | Patrika News

Shukra Transit 2021: शुक्र ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, इन 10 राशियों के लिए रहेगा शुभ

locationजयपुरPublished: Oct 31, 2021 11:06:24 am

Submitted by:

santosh

Shukra Transit 2021: वैभव कारक ग्रह शुक्र वृश्चिक राशि से समग्रह राशि धनु में शनिवार को प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस बदलाव से व्यापारिक क्षेत्र में गति बढ़ने के साथ ही देश की साख बढ़ेगी।

rashi_parivartan

rashi parivartan

जयपुर। Shukra Transit 2021: वैभव कारक ग्रह शुक्र वृश्चिक राशि से समग्रह राशि धनु में शनिवार को प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस बदलाव से व्यापारिक क्षेत्र में गति बढ़ने के साथ ही देश की साख बढ़ेगी। 40 दिनों के लिए शुक्र का अपने सम ग्रह की राशि में आना अनेक मामलों में सुखप्रद रहेगा। इस गोचर के दौरान लोगों के पास धन और ऐश्वर्य के संसाधन खूब जुटेंगे और साथ ही खर्च भी खूब होगा लेकिन यह खर्च विवेकपूर्ण तरीके से होगा। आमजनता की क्रय शक्ति बढऩे के साथ ही लेनदेन की प्रक्रिया में रुझान बढ़ेगा।

दिवाली भी होगी खास

व्यापारिक, बुद्धि और वाणी कारक ग्रह बुध दो नवंबर को सुबह 9.52 बजे कन्या राशि को छोड़ कर मित्र राशि तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इससे सूर्य, मंगल के साथ त्रिग्रही योग बनेगा। वहीं अगले दिन तीन नवंबर को तुला राशि में चंद्रमा के प्रवेश से रात 8.53 बजे से चतुर्ग्रही योग बनेगा। ऐसे में सबसे बड़ा पर्व दिवाली चतुर्ग्रही योग के संयोग में मनेगी।

एक महीने में तीन एकादशियां
ज्योतिषाचार्य पं. पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि नवंबर के महीने में तीन एकादशी तिथियां रहेगी। एक महीने में तीन एकादशी तिथियां होना बहुत ही दुर्लभ माना गया है। 1, 15 और 30 तारीख को एकादशी रहेगी। भगवान विष्णु की उपासना के लिए यह दिन खास होंगे। शुरुआत में बुध ग्रह का गोचर तुला राशि में होने से कारोबारियों को विशेष लाभ मिलेगा। 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में और 21 नवंबर को बुध भी इसी राशि में गोचर करेंगे।

राशियों पर असर

मेष—भाग्यवृद्धि के साथ सुख समृद्धि का संचार होगा
वृष— दौड़ धूप की वृद्धि संचय धन से कार्य बनेंगे

मिथुन—गृह सुख में वृद्धि, मनोबल बढ़ेगा
कर्क—लंबी दूरी की यात्रा से बचें

सिंह—बुद्धि की चातुर्यता से रूके काम बनेंगे
कन्या—पारिवारिक समृद्धि के साथ नए वाहन का योग बनेगा

तुला—मान—सम्मान में वृद्धि, नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा
वृश्चिक—धनवृद्धि के योग बनेंगे

धनु—कार्यकुशलता में वृद्धि, अच्छे लोगों से मेलजोल बढ़ेगा
मकर—विलासिता की चीजों में खर्च में बढ़ोतरी

कुंभ—नए कारोबार के साथ लाभ में वृद्धि होगी
मीन—उच्च अधिकारियों के मेलजोल से अधूरे कार्य बनेंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो