scriptपरकोटा में पसरा सन्नाटा, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च | Silent silence in Parkota, police took out flag march | Patrika News

परकोटा में पसरा सन्नाटा, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

locationजयपुरPublished: Apr 02, 2020 11:19:36 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

परकोटा में सन्नाटा पसरा हुआ है, लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे है। पुलिस ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला।

parkota.jpg
कोराना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन चल रहा है। परकोटा में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से परकोटा में लगाए गए कर्फ्यू में पुलिस की सख्ती का असर भी दिखने लगा है। परकोटा में सन्नाटा पसरा हुआ है, लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे है। पुलिस ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला। पूरे इलाके में ड्रोन से नजर रखी जा रही है और लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों से पुलिस सख्ती से निपट रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर एक मामला दर्ज किया गया जबकि धारा 144 का उल्लंघन करने पर पांच जनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि परकोटा में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। और पूरे परकोटा क्षेत्र को सील किया गया है। इसके साथ की पूरे परकोटा क्षेत्र को सेनेटाइज किया गया। लोगों को खाने की परेशानी नहीं आए इसके लिए कर्फ्यू से प्रभावित क्षेत्रों में दूध, सब्जी, खाद्य साम्रगी का वितरण ई रिक्शा के माध्यम से किया जा रहा है। डीजी कानून व्यवस्था एम.एन लाठर ने जयपुर शहर में कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उल्लंघन करने वालों पर ड्रोन से रखी जा रही नजर-
परकोटा क्षेत्र में प्रत्येक थाने को दो दो ड्रोन उपलब्ध करवाने के बाद पुलिस की राह आसान हो गई है। अब लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ड्रोन से नजर रख रही है। ड्रोन कैमरों के माध्यम से गली, मोहल्लों, सोशल डिस्टेंसिंग व लोगों की आवाजाही का ध्यान रखा जा रहा है।
लॉक डाउन उल्लंघन करने पर 527 अनाधिकृत वाहन जब्त
शहर में लॉकडाउन घोषणा के बाद से प्राईवेट और सार्वजनिक परिवहन के साधनों जैसे बस, मिनी बस, ऑटो टैक्सी और ई रिक्शा पर प्रतिबंध लगाने के लिए 262 स्थानों पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की जा रही है। तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर जयपुर शहर में 527 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहनों में दुपहिया 446 और अन्य वाहन 81 जब्त किए गए है। अब तक की कार्यवाही में 4,195 दुपिहया और चौपहिया वाहन जब्त किए गए।
धारा 144 का उल्लंघन करने पर 5 जने गिरफ्तार, अब तक 41 गिरफ्तार
लोगों को जागरूक करने के बाद भी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए शहर में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों को एक जगह पर इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बाद भी लोग मान नहीं रहे हैं। धारा 144 का उल्लंघन करने पर गुरुवार को 5 जनों को गिरफ्तार किया गया। शहर में लॉकडाउन और धारा 144 का उल्लंघन करने पर 41 जनों को गिरफ्तार किया गया हैं।
लॉकडाउन के दौरान अब तक 11 प्रकरण दर्ज, 11 जने गिरफ्तार
सोशल मीडिया के दुरुपयोगऔर अफवाह फैलाने के आरोप में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। सोशल मीडिया पर कोरोना के संक्रमण की अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ साईबर सेल पुलिस आयुक्तालय एवं तकनीकी सेल जयपुर द्वारा निगरानी रखी जा रही है। राजस्थान एपिडेमिक डिजिजेज एक्ट 1957 कालाबाजारी और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों से भिन्न दुकानें खोलने के संबंध में अब तक 11 प्रकरण दर्ज किए गए।
सोशल डिस्टेंसिंग एक मात्र विकल्प-
लॉकडाउन के दौरान कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाने के उदेश्य से जयपुर शहर में पुलिस द्वारा मॉल, प्रोविजन स्टोर्स, किराना स्टोर, जनरल स्टोर और फल सब्जी की दुकानों के सामने जमीन पर रेखाए और गोल घेरे बनाकर ग्राहकों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो