scriptजनाना अस्पताल में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की शुरुआत | Single donor platelets started in Janana Hospital | Patrika News

जनाना अस्पताल में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की शुरुआत

locationजयपुरPublished: Nov 29, 2020 10:51:56 am

Submitted by:

Tasneem Khan

Single donor platelets started in Janana Hospital- कोरोना महामारी के बीच महिला मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। चांदपोल स्थित प्रदेश के सबसे बड़े जनाना अस्पताल में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की शुरुआत हो गई है। इसका फायदा महिला मरीजों को मिलेगा।

Zanana Hospital

Zanana Hospital

Single donor platelets started in Janana Hospital

Jaipur कोरोना महामारी के बीच महिला मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। चांदपोल स्थित प्रदेश के सबसे बड़े जनाना अस्पताल (Janana Hospital) में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (Single Donor Platelats) की शुरुआत हो गई है। इसका फायदा महिला मरीजों को मिलेगा। प्रदेश की सभी गंभीर महिला मरीज इसी अस्पताल में लाई जाती हैं। यहां गंभीर प्रसव का इलाज करने के लिए बड़ी टीम है। लेकिन अक्सर महिला मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी होने पर उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS Hospital) रेफर करना पड़ता था। यह किसी भी मरीज के लिए मुश्किल था, कि गंभीर अवस्था में प्लेटलेट्स के लिए दूसरे अस्पताल तक जाना पड़े। इसी परेशानी को देखते हुए यहां के डॉ. अमित शर्मा की मेहनत रंग लाई है। उनकी कोशिशों से यहां अब प्लेटलेट्स डोनेट की जा सकेंगी और जरूरतमंद महिला को तुरंत दी जा सकेंगी। अस्पताल अधीक्षक डॉ. पुष्पा नागर, डॉ शांतिप्रिय भारद्वाज, सोहनलाल नरूका और टेक्निकल सुपरवाइजर महेश सैनी के नेतृत्व में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की शुरुआत की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो