scriptदीदी, आप क्यों बदल गई ? | Sister, why have you changed? | Patrika News

दीदी, आप क्यों बदल गई ?

locationजयपुरPublished: Dec 22, 2019 06:26:06 pm

Submitted by:

Prakash Kumawat

नागरिकता कानून पर देशभर में बवाल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश की जनता से कहा कि यह कानून देश के हिंदू-मुस्लिमों के लिए नहीं है। उन्होंने पं. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि CAA के विरोध के लिए दीदी कोलकाता से सीधे संयुक्त राष्ट्र पहुंच गई। मोदी ने सवालिया लहजे में कहा कि दीदी, अब आपको क्या हो गया ? आप क्यों बदल गयी? अब आप क्यों अफवाह फैला रही हों ?

Sister, why have you changed?

दीदी, आप क्यों बदल गई ?

जयपुर
नागरिकता कानून पर देशभर में बवाल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश की जनता से कहा कि यह कानून देश के हिंदू-मुस्लिमों के लिए नहीं है। उन्होंने पं. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि CAA के विरोध के लिए दीदी कोलकाता से सीधे संयुक्त राष्ट्र पहुंच गई। मोदी ने सवालिया लहजे में कहा कि दीदी, अब आपको क्या हो गया ? आप क्यों बदल गयी? अब आप क्यों अफवाह फैला रही हों ?
पीएम मोदी यही नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आते हैं, जाते हैं, सत्ता मिलती है चली जाती है, मगर आप इतना क्यों डरी हो। बंगाल जनता पर भरोसा करो, बंगाल के नागरिकों को आपने दुश्मन क्यों मान लिया है? प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ साल पहले तक यही ममता दीदी संसद में खड़े होकर गुहार लगा रहीं थीं कि बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठियों को रोका जाए, वहां से आए पीड़ित शरणार्थियों की मदद की जाए। अब क्या हो गया उन्हें।
पीएम मोदी ने इस कानून का विरोध करने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे देश को डर और अराजकता के माहौल में धकेलने की साजिश कर रहे हैं। इसी साजिश के तहत वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने हिंसा पर कहा कि मेरा पुतला जला लो, लेकिन संपत्ति जलाने की जरूरत नहीं है और पुलिस जनता की दुश्मन नहीं है।
दिल्ली के रामलीला मैदान पर भाजपा रैली में मोदी ने कहा कि उन्हें मुस्लिम बहुल देशों से मिल रहे समर्थन से कांग्रेस परेशान हैं। इसलिए उन्हें रास्ते से हटाने के लिए लगातार साजिशें चलती रहती हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल आज इस बात से भी तिलमिलाए हुए हैं कि आखिर क्यों मोदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और खासकर मुसलिम बहुल देशों में इतना समर्थन मिलता है। वो देश मोदी को इतना क्यों पसंद करते हैं? पीएम ने कहा कि सऊदी अरब, बहरीन, यूएई से भारत के रिश्ते सर्वोत्तम हैं।
मोदी ने कहा कि अब भी जो भ्रम में हैं, मैं उन्हें कहूंगा कि कांग्रेस और अर्बन नक्सलियों द्वारा उड़ाई गई डिटेन्शन सेंटर की अफवाह सरासर झूठ हैं। उन्होंने कहा कि जो हिंदुस्तान की मिट्टी के मुसलमान हैं, उनसे नागरिकता कानून और NRC दोनों का ही कोई लेना-देना नहीं है। पीएम ने कहा कि CAA का फायदा नये शरणार्थियों को नहीं मिलेगा। “ये एक्ट उन लोगों पर लागू होगा जो बरसों से भारत में ही रह रहे हैं, किसी नए शरणार्थी को इस कानून का फायदा नहीं मिलेगा। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक प्रताड़ना की वजह से आए लोगों को सुरक्षा देने के लिए ये कानून है।

ट्रेंडिंग वीडियो