scriptमहिला सशक्तिकरण के तहत कौशल विकास परामर्श कार्यक्रम का आयोजन | Skill development counseling program organized under women empowerment | Patrika News
जयपुर

महिला सशक्तिकरण के तहत कौशल विकास परामर्श कार्यक्रम का आयोजन

महिलाओं को सिलाई, कढाई और बुनाई की जानकारी दी

जयपुरMar 22, 2021 / 09:06 pm

Lalit Tiwari

महिला सशक्तिकरण के तहत कौशल विकास परामर्श कार्यक्रम का आयोजन

महिला सशक्तिकरण के तहत कौशल विकास परामर्श कार्यक्रम का आयोजन

आमेर में लालवास स्थित सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फोर्स 83 बटालियन की ओर से महिला सशक्तिकरण के तहत कौशल विकास परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कल्याण केंद्र- 83 बटालियन के तत्वाधान में कमांडेंट प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में 83 बटालियन लालवास में महिला सशक्तिकरण के तहत कौशल विकास परामर्श कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के आरम्भ में आरसीडब्लूए उपाध्यक्षा सपना महला पायल ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जवानों के परिवारों और कैम्प परिसर के आसपास क्षेत्र की महिलाओं का स्वागत किया और उन्हे विभिन्न कोर्सो जैसे ब्यूटी पार्लर, कपड़े की कढाई, बुनाई और सिलाई के माध्यम से स्वरोजगार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कैम्प परिसर में महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के लिए एक सप्ताह तक विभिन्न गतिविधियां करवाए जाने के लिए भी बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सिलाई, कढाई और बुनाई की जानकारी दी। यह सिखलाई एक सप्ताह 28 मार्च तक जारी रहेगी। एक अन्य कार्यक्रम में प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें कैम्प परिसर के आसपास क्षेत्र के वृद्ध ग्रामीणों को स्वर और व्यजंन का ज्ञान दिया गया। स्वयं के हस्ताक्षर करना सिखाया गया। गतवर्ष कोविड-19 की वजह से छोटे बच्चों की पढ़ाई बहुत प्रभावित हुई है। जिससे उन बच्चों को भी पढ़ाई से लगातार जुड़े रहने और अपने भविष्य को मध्य नजर रखते हुए अपनी पढाई को लगातार जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान आरसीडब्ल्यूए की उपाध्यक्षा सपना महला पायल, सहायक कमाण्डेन्ट भानूप्रसाद मीणा, निरीक्षक जीडी राजेन्द्र कुमार मीणा, अधिकारियों और जवानों के परिवार समेत
आसपास के ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो