scriptविधायकों ने छीन ली पक्की छत की उम्मीद | Slum Free | Patrika News

विधायकों ने छीन ली पक्की छत की उम्मीद

locationजयपुरPublished: Jan 08, 2018 08:46:00 pm

Submitted by:

Bhavnesh Gupta

केन्द्र सरकार की स्लम फ्री शहर की मुहिम को जनप्रतिनिधि ही झटका दे रहे हैं।

jda

Kacchi BAsti

शहर में कच्ची बस्ती वासी पक्की छत के लिए कई वर्षों से जूझ रहे हैं। कईयों ने तो जेडीए और नगर निगम को सहमति पत्र भी दे दिया। यहां तक की किश्तों में राशि भी जमा करा दी, लेकिन विधायक व अन्य नेताओं के दबाव में जेडीए और नगर निगम ने आंख बंद कर रखी है। कई बस्तियों को फ्लैट में शिफ्ट करने के लिए प्रभावितों को सहमति पत्र के साथ आवंटन पत्र दिया जा चुका है। यहां तक कईयों ने तो निर्धारित आवंटन राशि तक जमा करा दी है। इसके बावूजद जेडीए ने इन्हें शिफ्ट करने पर काम नहीं किया। बल्कि, नेताओं के वोट बैंक को बचाने के चक्कर में आंख् मूंद ली गई। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र, आदर्श नगर, सिविल लाइन्स, बगरू, विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में ज्यादातर कच्ची बस्ती है। इसमें वोटरों की संख्या भी हजारों में है।
दो जगह पड़ताल में ही कई प्रभावित आए सामने..
जेडीए व निगम ने शुरुआत में 31 कच्ची बस्तियों को बहुमंजिला फ्लैट में शिफ्ट करने की योजना बनाई। इसमें 5620 परिवारों को चिन्हित किया गया। मालवीय नगर में अम्बेडकर कच्ची बस्ती में वर्ष व जगतपुरा रोड, बालाजी मोड के पास वाल्मीकि कच्ची बस्ती वासियों को वर्ष 2015, 2016 व 2018 में आवंटन पत्र जारी किए गए। इसके आधार पर कई लोगों ने निर्धारित आवंटन राशि जमा भी करा दी लेकिन उन्हें शिफ्ट नहीं किया जा रहा। अम्बेडकर कच्ची बस्ती वासियों ने तो कीरों की ढाणी की तर्ज पर उसी जगह फ्लैट बनाकर की राह दिखाई, लेकिन सरकार उस पर भी रजामंद नहीं है।
इन्होंने भी लगाए आरोप…
कांग्रेस के जन अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंकज शर्मा काकू, स्थानीय नेता संजय व्यास भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दिनों हुई कार्रवाई भी स्थानीय विधायक के दबाव में हुई है। जबकि, पहले पुनर्वास किया जाना चाहिए था और फिर कार्रवाई। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अर्चना शर्मा भी मौके पर पहुंची थी।
——————————————
—स्थानीय विधायक चाह ही नहीं रहे कि हमें यहीं पक्की छत मिल जाए। वोट बैंक के कारण हमें यहां से कई किलोमीटर दूर भेजने पर तो आमादा है लेकिन उसी जगह फ्लैट बनाकर पुनर्वास करने पर रजामंद नहीं हो रहे। यहीं कारण है कि पिछले दिनों जनप्रतिनिधियों के शह पर जेडीए ने तोड़फोड कर दी। हम जल्द नगरीय विकास मंत्री से भी मिलेंगे। —सीताराम बैरवा, अम्बेडकर नगर कच्ची बस्ती
—हम तो राजनीति की भेंट चढ़ रहे हैं। न सरकार सुन रही है और न ही जेडीए। विधायक तो बिल्कुल भी साथ नहीं है, जिससे की वर्षों से यहां रहने वाले को कुछ राहत मिल सके। —रूपेन्द्र चंपावत, अम्बेडकर नगर कच्ची बस्ती
—जेडीए ने जयसिंहपुरा खोर में बने बीएसयूपी फ्लैट में बसाने के लिए आवंटन पत्र दे रखा है। इसके लिए निर्धारित राशि भी बैंक में जमा करा रहे हैं। लेकिन हमें वहां भेजा ही नहीं जा रहा। पता नहीं कौनसी राजनीति आड़े आ रही है। —अन्नू, वाल्मिकी कच्ची बस्ती
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो