scriptयुवाओं और मजदूरों को बेचा जा रहा था स्मैक और गांजा | Smack and ganja were being sold to youth and laborers | Patrika News

युवाओं और मजदूरों को बेचा जा रहा था स्मैक और गांजा

locationजयपुरPublished: Oct 09, 2020 09:38:42 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

सवा किलो गांजा और 20 ग्राम स्मैक बरामद

युवाओं और मजदूरों को बेचा जा रहा था स्मैक और गांजा

युवाओं और मजदूरों को बेचा जा रहा था स्मैक और गांजा

ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को कच्ची बस्तियों, युवाओं और मजदूरों को गांजा और स्मैक बेचने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा और अवैध मादक पदार्थ 20 ग्राम स्मैक बरामद की हैं। पुलिस आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह गांजा और अफीम कहां से लेकर आता था और उसके पीछे कौन लोग हैं, जो गांजा और स्मैक सप्लाई करने का काम करते हैं। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कितने दिनों से इस काम को कर रहा था।
डीसीपी (पूर्व) डॉ राहुल जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शाकिर (30) पुत्र मोहम्मद सलीम पर्वत कॉलोनी आमागढ़, दिल्ली बायपास टीपी नगर का रहने वाला हैं। पुलिस ने बताया कि पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई कर शाकिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा और 20 ग्राम स्मैक बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी गांजा और स्मैक को कच्ची बस्तियों, युवाओं और मजदूरों को बेचता था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि गांजा और अफीम कितने रुपए में लाता था और यहां उसकी सप्लाई कैसे होती थी। इस मामले में कांस्टेबल अजीत सिंह, रमेश देवन्दा का विशेष योगदान रहा हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो