scriptSmartCity Jaipur : देखिए पहली ‘Smart Kisan Market’ | Smart Kisan Bazaar Jaipur | Patrika News

SmartCity Jaipur : देखिए पहली ‘Smart Kisan Market’

locationजयपुरPublished: Feb 19, 2020 11:34:16 am

Submitted by:

Pawan kumar

– जयपुर की पहली स्मार्ट किसान मार्केट
– किराए पर मिलेंगे क्योस्क, खरीद नहीं पाएंगे किसान
– Jaipur SmartCity Limited और नगर निगम तलाश रहे मॉडल – World Trade Park के पास नाले पर बनी स्मार्ट किसान मार्केट का मामला

Smart Kisan Bazaar

Smart Kisan Bazaar

जयपुर। स्मार्ट सिटी बन रहे जयपुर शहर की पहली स्मार्ट किसान मार्केट तैयार हो गई। लेकिन जयपुर के किसान स्मार्ट मार्केट में बने क्योस्क को खरीद नहीं पाएंगे। किसानों को स्मार्ट क्योस्क किराए पर उपलब्ध होंगे। क्योंकि स्मार्ट किसान बाजार नाले पर बना है और नगर निगम नाले की जमीन को बेच नहीं सकता है। इसे देखते हुए अब जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड जयपुर और नगर निगम मिलकर किसान बाजार के क्योस्क किराए पर देने के लिए मॉडल तैयार कर रहे हैं।

72 क्योस्क बने, बिजली कनेक्शन बाकी

जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने डब्ल्यूटीपी पर किसान बाजार में 72 क्योस्क का निर्माण किया है। यहां पर निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक स्मार्ट किसान बाजार में अब बिजली कनेक्शन होना बाकी है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजधानी जयपुर के नालों पर छत बनाकर वहां स्मार्ट मार्केट विकसित किए जाने हैं। परियोजना के तहत पहला स्मार्ट बाजार जेएलएन रोड पर वल्र्ड ट्रेड पार्क के निकट स्थित नाले पर बनाया गया है। यहां 72 क्योस्क बनाने में करीब 8 करोड़ रूपए की लागत आई है। अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कृष्णा मार्ग पर होटल पार्क प्राइम के निकट नाले को चिन्हित किया गया है। यहां भी स्मार्ट किसान मार्केट विकसित की जाएगी।
किसान बेच सकेंगे फल-सब्जी

जानकारी के मुताबिक वल्र्ड ट्रेड पार्क के पास बने स्मार्ट किसान बाजार के क्योस्क किसानों को आवंटित किए जाएंगे। जहां पर किसान फल—सब्जी सहित अपनी उपज सीधे जयपुर के लोगों को बेच सकेंगे। इससे किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को ही फायदा होगा। किसान बाजार बनकर तो तैयार हो गया है अब इंतजार यहां बने क्योस्क किसानों को मिलने का है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारी बताते हैं कि नालों पर छत बनाकर उस जगह का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। नाले पर क्योस्क, दुकान या भवन बनाने से कई फायदे होंगे। एक फायदा तो ये होगा कि खुले पड़े नालों में मिट्टी या कचरा भरने की समस्या दूर होगी। दूसरी खुले पड़े नालों की जगह का उपयोग व्यवसायिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो