scriptगजेंद्र सिंह आत्महत्या मामले में आप नेता संजय सिंह को नोटिस | Delhi police serves notice to AAP leader Sanjay Singh in Gajendra suicide case | Patrika News

गजेंद्र सिंह आत्महत्या मामले में आप नेता संजय सिंह को नोटिस

Published: Feb 11, 2016 03:12:00 pm

दिल्ली पुलिस ने किसान गजेंद्र सिंह की मौत के मामले में संजय सिंह व आप पार्टी के एक कार्यकर्ता को भेजा है नोटिस

Sanjay Singh

Sanjay Singh

नई दिल्ली। पिछले साल जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की रैली के दौरान किसान गजेंद्र सिंह की मौत के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने पार्टी के नेता संजय सिंह को नोटिस भेज कर जांच में शामिल होने को कहा। मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की ओर से भेजे गए इस नोटिस में उन्हें आर के पुरम सेक्टर 8 स्थिति शाखा के कार्यालय में हाजिर होने को कहा गया था।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) रविंद्र यादव ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि सीआरपीसी की धारा 160 के तहत यह नोटिस जारी किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजय सिंह के अलावा आप के एक कार्यकर्ता को भी ऐसा ही नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि अपराध शाखा अब तक पांच लोगों को ऐसा नोटिस जारी कर चुकी है।

नोटिस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए संजय सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस शर्मनाक चालबाजियों पर उतर आई है। संजय सिंह ने ट्वीट किया कि मोदी जी की पुलिस ने किसान गजेंद्र सिंह की मौत के एक साल बाद इस सिलसिले में एक नोटिस भेजा है। यह शर्मनाक चालबाजी है। गौरतलब है कि पिछले साल 22 अप्रेल को राजस्थान के रहने वाले किसान गजेंद्र सिंह ने जंतर मंतर पर सरेआम खुदकुशी कर ली थी। इस घटने के समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी रैली में मौजूद थे।

https://twitter.com/ArvindKejriwal



https://twitter.com/SanjayAzadSln/status/697673010501677056


ट्रेंडिंग वीडियो