scriptविदेशों में खाए जाने वाले स्नैक | Snacks | Patrika News

विदेशों में खाए जाने वाले स्नैक

locationजयपुरPublished: Jul 22, 2020 05:03:58 pm

Submitted by:

Kiran Kaur

दुनियाभर के देशों के अलग-अलग स्नैक जो खानपान का खास हिस्सा हैं।

विदेशों में खाए जाने वाले स्नैक

विदेशों में खाए जाने वाले स्नैक

दुनियाभर के अलग-अलग देशों के अपने-अपने लजीज स्नैक हैं, जो शाम का नाश्ता बनने के साथ-साथ त्योहार, पार्टी और ट्रेवलिंग के दौरान खानपान का भी खास हिस्सा होते हैं। हमारे देश में जैसे समोसा और कचौड़ी बड़े चाव से खाई जाती है उसी तरह से दूर देश में बैठे रूसी ‘सुश्की’ खाना पसंद करते हैं। रूसी बाशिंदे इसे चाय में डुबोकर खाते हैं। ऐसे ही जायके सदियों से इस धरती पर मौजूद मुल्कों के खानपान का हिस्सा बने हुए हैं।
बटर के स्वाद वाली कुइगन अम्मन: कुइगन अम्मन जो कि पूरे यूरोप में फेटिएस्ट पेस्ट्री के रूप में जानी जाती है। इसे स्नैक के रूप में बड़े चाव से खाया जाता है। यह थोड़ी पफ पेस्ट्री के जैसे होती है। काफी हैवी होने की वजह से एक बार में आप केवल एक ही पेस्ट्री खा सकते हैं। 40 फीसदी डो, 30 फीसदी बटर और 30 फीसदी ही शुगर से इसे बनाया जाता है। इसका ओरिजनल फ्लेवर तो वैसे बटर का है लेकिन यह सेब और रसबैरी के फ्लेवर में भी कई जगह पर मिलती है।
ब्राजील में खाते हैं पाओ डि क्वीजो: ब्राजील में स्नैक के रूप में पाओ डि क्वीजो काफी लोकप्रिय है जिसका अर्थ होता है चीज ब्रेड। इसे दक्षिणी अर्जेंटीना में भी खाया जाता है। ब्राजील की कई कॉफी शॉप, बेकरी और स्नैक बार में यह मिलती है। माना जाता है कि अफ्रीकी दासों ने इसकी शुरुआत की थी।
फिलीपींस को लुभाता लुम्पिया: फिलीपींस में स्प्रिंग रोल्स की तरह ‘लुम्पिया’ स्नैक के रूप में मशहूर हैं। ये चावल या गेहूं के आटे से बनाए जाते हैं जिन्हें प्याज, लहसुन और गाजर जैसी सब्जियों से स्टफ करते हैं। फिर डीप फ्राई कर सॉस के साथ सर्व किया जाता है।
इटली की फेवरेट ग्रिसिनी ब्रेडस्टिक: ग्रिसिनी पारंपरिक इतालवी ब्रेडस्टिक्स हैं। ये खस्ता, पतली, सूखी ब्रेड होती हैं। जिन्हें रोजमैरी, तिल और प्याज के फ्लेवर में भी बनाया जाता है। ग्रिसिनी को कई तरीकों से परोसा जाता है और कोई भी उन्हें आसानी से इतालवी रेस्तरां में पा सकता है। इसे मुख्य भोजन से पहले मेहमानों को परोसा जाता है।
जापान को पसंद आता है कोरोक्के का स्वाद: कोरोक्के जापानी डीप-फ्राइड व्यंजन की एक किस्म है। इसमें मैश किए हुए आलू और सब्जियों को मिलाया जाता है। सब्जियों के मिश्रण को एक पैटी का आकार दिया जाता है और ब्रेडक्रंब लगाकर तला जाता है। कोरोक्के की कई वैरायटी जापान में मिलती हैं जिसे पूरे देश में लोग बड़े चाव से खाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो