scriptSnowfall : हिमाचल में हिमपात, वाहन फंसे | Snowfall in Himachal Pradesh | Patrika News

Snowfall : हिमाचल में हिमपात, वाहन फंसे

locationजयपुरPublished: Nov 27, 2019 07:44:43 pm

Submitted by:

hanuman galwa

Snowfall : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में पिछले चौबीस घंटों के दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने से जनजातीय जिले लाहौल स्पिति और किन्नौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ। बिजली और जलापूर्ति प्रभावित रही। हिमपात से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। एचएच सहित कई मार्ग बंद हो गए है और वाहन फंस गए है।

Snowfall : हिमाचल में हिमपात, वाहन फंसे

Snowfall : हिमाचल में हिमपात, वाहन फंसे


हिमाचल में हिमपात, वाहन फंसे

हिमाचल प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने से जनजातीय जिले लाहौल स्पिति और किन्नौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ। बिजली और जलापूर्ति प्रभावित रही। हिमपात से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। एचएच सहित कई मार्ग बंद हो गए है और वाहन फंस गए है।
किन्नौर में लोगों को बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिले के कई इलाकों में बिजली, पानी व सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने बताया कि जिले में रुक-रुक कर हिमपात हुआ। पूह व कल्पा उपमंडलों में सभी शिक्षण संस्थान बंद रहे। सर्दी के कारण लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। चंबा जिले में पांगी क्षेत्र की चोटियों पर भी हल्का हिमपात हुआ है। लाहौल घाटी के मुख्य द्वार रोहतांग दर्रा पर अब तक 20 सेंटीमीटर, कोकसर व मढ़ी में 10 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही सुबह से कुल्लू, मनाली, बंजार सहित समूची घाटी में बारिश हुई। बर्फबारी व बारिश के बाद घाटी में पारा भी काफी लुढ़क गया है। जलोड़ी दर्रा पर मौसम का दूसरा हिमपात हुआ । औट-बंजार-सैंज हाइवे-305 यातायात के लिए फिर से बंद हो गया है। दर्रा में 10 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी होने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। रोहतांग पर निगम की दो बसें फंस गई हैं। वहीं जिला के कई संपर्क मार्गों पर बारिश के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। मौसम खराब होने से दिल्ली से भुंतर के लिए हवाई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश आगामी सेब और रबी की फसल के लिए बेहतर मानी जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो