scriptवांछित अपराधियों की धरपकड़ में अब तक 5,837 लोग गिरफ्तार | So far 5,837 people have been arrested in the custody of wanted crimin | Patrika News

वांछित अपराधियों की धरपकड़ में अब तक 5,837 लोग गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: Jul 30, 2021 10:43:45 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

अवैध हथियार में 80 गिरफ्तार

वांछित अपराधियों की धरपकड़ में अब तक 5,837 लोग गिरफ्तार

वांछित अपराधियों की धरपकड़ में अब तक 5,837 लोग गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए 5 जुलाई से अभियान चला रखा है। इसके चलते पुलिस अब तक 5837 वांछित व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें 845 वांछितों ने न्यायालय में समर्पण किया। गिरफ्तार कुल वांछितों में से 4992 वांछितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीजीपी लाठर ने बताया कि पकड़े गए 283 वांछित व्यक्तियों पर नकद पुरस्कार भी घोषित था। 31 अगस्त तक वांछितों की धरपकड़ का अभियान चलेगा। पुलिस ने बताया कि वांछित अपराधियों में से 440 व्यक्तियों की मृत्यु होने की जानकारी मिली है। वहीं 256 वांछित का न्यायालय द्वारा वारंट निरस्त कर दिया गया है।
अवैध हथियार में 80 गिरफ्तार
अवैध हथियार प्रकरणों में वांछित 80 अपराधी गिरफ्तार किए गए। इसी प्रकार अन्य सामान्य अपराधों के कुल 5356 व्यक्तियों में से 3813 स्थाई वारंटी, 938 जैर अनुसंधान प्रकरणों में वांछित अपराधी, 373 गिरफ्तारी वारंटी, 210 मफरूर, 18 उद्घोषित एवं 4 पैरोल से फरार अपराधी शामिल है। उधर अवैध मादक पदार्थ प्रकरणों में वांछित 148 तस्कर व बेचने वालों को गिरफ्तार किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो