scriptमानवता का फर्ज भी निभा रहे समाज सेवी | Social workers are also doing the duty of humanity | Patrika News

मानवता का फर्ज भी निभा रहे समाज सेवी

locationजयपुरPublished: Mar 28, 2020 07:58:33 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

भामाशाह और समाज सेवी भी आ रहे हैं आगेकर रहे सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन

मानवता का फर्ज भी निभा रहे समाज सेवी,मानवता का फर्ज भी निभा रहे समाज सेवी

मानवता का फर्ज भी निभा रहे समाज सेवी,मानवता का फर्ज भी निभा रहे समाज सेवी,मानवता का फर्ज भी निभा रहे समाज सेवी,मानवता का फर्ज भी निभा रहे समाज सेवी

ड्यूटी के साथ मानवता का फर्ज भी निभा रहे पुलिसकर्मी
भामाशाह और समाज सेवी भी आ रहे हैं आगे
कर रहे सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन

21 दिन के लॉकडाउन में पुलिसकर्मी दिन रात अपने कर्तव्य का पालन करते हुए लॉक डाउन को सफल बनाने का प्रयास तो कर ही रहे हैं साथ ही मानवता का फर्ज निभाते हुए पीडि़त लोगों की मदद भी कर रहे हैं और पुलिस का साथ दे रहे हैं विभिन्न समाज सेवी और अन्य आमजन।
पिछले कई दिनों की तरह शनिवार को भी बेघर और जरूरतमंद परिवार को राशन बांटे गए। पुलिस के सहयोग से समाज सेवी सोनू छाबड़ा और मदन यादव ने संयुक्त रूप से इस काम को अंजाम दिय। सोनू ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान कोई भूखा नहीं रहे इसे ध्यान में रखते हुए आज राशन के १०० पैकेट्स का वितरण किया। इन पैकेट्स में दैनिक जरूरत के राशन में चावल, दाल, आटा, चीनी, तेल, साबुन, मसाले, बिस्किट आदि पैक किए गए। राशन के यह पैकेट्स आज थाना प्रभारी शिवदयाल, सब इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल कृष्ण मुरारी और कांस्टेबल सुधीर के सहयोग से प्रताप नगर में कच्ची बस्ती और सेक्टर ५ में जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए गए। इस दौरान १४ अप्रेल तक लागू लॉकडाउन को प्रभावीशाली रूप से लागू करने में सहयोग करने के लिए आग्रह किया गया। इस अवसर पर सोनू छाबड़ा के साथ मदन यादप और स्थानीय थाना पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इनके सामाजिक कार्यों में राष्ट्रीय एथलीट सुदर्शन कुमार का भी अहम योगदान रहा। आपको बता दें कि इससे पूर्व सोनू छाबड़ा खुद घर पर मास्क बनाकर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वार्ड नंबर ४६ में वितरित कर चुकी हैं। वह इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता अभियान भी चला रही हैं।
किया सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन
इसी प्रकार लाल हनुमान जी के मंदिर के पुजारी पंडित अक्षय शास्त्री ने भी अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वाह करते हुए मानसरोवर में एक गरीब और पीडि़त परिवार की आर्थिक मदद की। पंडित अक्षय को सूचना मिली कि मानसरोवर के हीरा पथ में एक महिला गत पांच दिन से भोजन की व्यवस्था नहीं कर पा रही साथ ही बीमार भी है तो अक्षय शास्त्री अपने एक मित्र के साथ उस महिला के घर पहुंचे और उसके लिए भोजन और दवा की व्यवस्था की।
टीम सुमन शर्मा भी जुटी मदद के लिए
आपदा की इस घड़ी में राजस्थान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा के नेतृत्व में भी जरूरतमंद लोगों को खाने का पैकेट और राशन का वितरण करवाया गया। सुमन शर्मा ने कहा हर भारतीय इस संकट की घड़ी में देश के प्रति अपना कर्तव्य निभा रहा है। एेसे समय में कोई भूखा नहीं रहे यह हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज के भामाशाहों से अपील की है कि वह आगे आकर लोगों की मदद करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो