scriptSOMVATI AMAVASYA DATE 2021 धन—संपत्ति के लिए अमावस्या पर अवश्य करें यह छोटी सी पूजा | SOMVATI AMAVASYA 2021 DATE SOMVATI AMAVASYA DATE AND TIME | Patrika News

SOMVATI AMAVASYA DATE 2021 धन—संपत्ति के लिए अमावस्या पर अवश्य करें यह छोटी सी पूजा

locationजयपुरPublished: Apr 10, 2021 05:07:14 pm

Submitted by:

deepak deewan

somvati amawasya somwati amavasya date somwati amavasya importance somwati amavasya significance Amavasya Of Chaitra Month Amawasya April 2021 Somwati Amawasya Date April 2021 Somwati Amawasya Puja Vidhi

SOMVATI AMAVASYA 2021 DATE SOMVATI AMAVASYA DATE AND TIME

SOMVATI AMAVASYA 2021 DATE SOMVATI AMAVASYA DATE AND TIME

जयपुर. सनातन धर्म में अमावस्या का बहुत महत्व है। जब यह तिथि सोमवार को आती है तो इसे सोमवती अमावस्या कहते हैं। अमावस्या तिथि के स्वामी पितृदेव हैं। यही कारण है कि इस दिन पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण और दान-पुण्य करने की परंपरा है। पितरों का तर्पण करने से उनका आशीर्वाद प्राप्‍त होता है। अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान करने का भी विधान है। इस बार पंचांग भेद से 11 अप्रैल रविवार और 12 अप्रैल सोमवार को चैत्र अमावस्या है।
ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि जिन लोगों का मन बेचैन रहता है या जिनमें आत्मविश्वास की कमी रहती है, उन्हें अमावस्या पर सूर्यदेव,चंद्रदेव या शिवजी की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दिन सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं और चंद्र देव की प्रसन्नता के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। सोमवती अमावस्‍या के दिन शिवजी की विधि विधान से पूजा करें।
इस दिन मंत्र जाप, तप और व्रत की भी परंपरा है। इसलिए शिव पूजा कर ओमकार मंत्र ओम नम: शिवाय का अधिक से अधिक जाप करना चाहिए। धन—संपत्ति प्राप्त करने के लिए अमावस्या पर लक्ष्‍मी पूजा सबसे श्रेष्ठ मानी गई है। रात को घी का दीपक जलाकर लक्ष्मीजी की विधि पूर्वक पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें। श्रीसूक्त का पाठ लक्ष्मीजी को प्रिय है. इससे आर्थिक दिक्कतें दूर होती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो