scriptबदली फिजां, मानसून की तय समय से पहले एंट्री! | south west mansoon will come soon in rajasthan | Patrika News

बदली फिजां, मानसून की तय समय से पहले एंट्री!

locationजयपुरPublished: Jun 15, 2020 10:31:03 am

Submitted by:

anand yadav

बंगाल की खाड़ी में बना कम वायुदाब क्षेत्र प्रदेश में लू चलने से बन रही है अनुकूल परिस्थितियां20 जून तक प्रदेश में दक्षिण पश्चिमी मानसून की एंट्री के संकेत अगले दो दिन आठ जिलों में लू का दौर चलने की चेतावनी

Weather Update Today

CG Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले दो दिनों तक कई इलाकों में बारिश के आसार

जयपुर। दक्षिण पश्चिमी मानसून गुजरात और मध्य प्रदेश में दस्तक दे चुका है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के साथ रफ्तार पकड़ रही गर्मी के कारण मानसून की एंट्री इस बार तय समय से पहले होने की संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी में लगातार कम वायुदाब क्षेत्र बनने पर उत्तर भारत के कई राज्यों में इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून तय समय से पहले राहत की बौछारें बरसा सकता है। प्रदेश में बीते दो तीन दिन से गर्मी के तीखे तेवर रहने पर मानसून सक्रिय होने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।
बीते 24 घंटे में प्रदेश के पश्चिमी इलाका लू की चपेट में है। वहीं अगले दो दिन पश्चिम के साथ प्रदेश के पूर्वी इलाकों में भी भीषण गर्मी और लू का दौर रहने की आशंका है। सोमवार को प्रदेश के आठ जिलों में लू चलने और दिन में पारा 42 डिग्री से ज्यादा रहने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।
मौसम विभाग के अनुसार नए कलैंडर के अनुसार प्रदेश में इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून की एंट्री 24—25 जून निर्धारित की गई है। लेकिन बीते तीन चार दिन से चल रहे गर्मी के दौर से प्रदेश में मानसून की एंट्री तय समय से पहले यानि करीब 19—20 जून को होने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में इस बार मानसून की एंट्री झालावाड़ जिले से होने के संकेत हैं वहीं आगामी 26 जून तक पूरे प्रदेश में दक्षिण पश्चिमी मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बीते तीन चार दिन से पश्चिमी राजस्थान समेत कई इलाको में लू का दौर चल रहा है। सोमवार को राजधानी जयपुर में गर्म हवा चलने व आठ जिलों में लू चलने व अन्य जिलों में धूलभरी हवा के साथ गर्मी के तेवर तीखे रहने की आशंका है। राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह बादलों की आवाजाही रही। वहीं बीती रात पारे में हुई गिरावट के बावजूद रात में मौसम का मिजाज गर्म रहा। शहर में सुबह नौ बजे अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में सोमवार को छितराए बादल छाए रहने व दिन में तापमान 43 डिग्री के आस पास रहने की संभावना है।
सोमवार को इन जिलों में लू का अलर्ट
झुंझुनूं,सीकर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, सिरोही,श्रीगंगानगर


बीती रात प्रदेश में मौसम का हाल

माउंट आबू— 18.4
डबोक— 26.5
भीलवाड़ा— 26.8
अजमेर— 27.2
चित्तौड़— 27.2
वनस्थली— 27.5
कोटा— 27.8
श्रीगंगानगर— 27.8
जयपुर— 27.9
पिलानी— 28.4
सवाई माधोपुर— 29
चूरू— 29.7
बाड़मेर— 30.1
जोधपुर— 30.2
जैसलमेर— 30.5
बीकानेर— 30.8
फलोदी— 31.8
— न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो