scriptगैंगस्टर की गोली से शहीद हो गया इकलौता भाई, इतने लाख का मायरा भर दिया भाई बने एसपी ने, गले लगकर खूब रोई दुल्हन | SP Paris arrived as a brother in the wedding of martyr policeman's sis | Patrika News

गैंगस्टर की गोली से शहीद हो गया इकलौता भाई, इतने लाख का मायरा भर दिया भाई बने एसपी ने, गले लगकर खूब रोई दुल्हन

locationजयपुरPublished: Nov 29, 2022 12:20:06 pm

Submitted by:

JAYANT SHARMA

उल्लेखनी है कि एसपी परिस देशमुख वर्तमान में जयपुर शहर में डीसीपी नोर्थ पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

ips_paris_deshmukhphoto_2022-11-29_12-16-10.jpg
जयपुर
राजस्थान पुलिस अक्सर समाजिक सरोकार में भी बाजी मारती है। ऐसा ही नजारा देखने को मिला राजस्थान के नागौर जिले में। इकलौता जवान भाई गैंगस्टर की गोली से शहीद क्या हुआ, पुलिस की टीमों ने मिलकर गैंगस्टर का एनकाउंटर कर दिया। उसके बाद शहीद सिपाही की बहन को इतने भाई मिले कि उसकी शादी का नजारा कुछ और ही हो चला। इकलौते भाई की मौत के बाद सदमें में आई उसकी बहन को एसपी ने अपनी बहन बना लिया और बकायदा उसकी शादी में उसका मायरा भरने पहुंचे, आखों में आसूं भर गए, सभी के। इस शादी के चर्चे पूरे राजस्थान में हो रहे हैं। यह पूरा मामला नागौर जिले का है।
दरअसल साल 2016 में नागौर में गैंगस्टर आनंदपाल को ललकारने वाले सिपाही खुमाराम की हत्या कर दी गई थी। खुमाराम को आनंदपाल ने गोली मार दी थी। इकलौते भाई की हत्या के बाद उसकी बहन संगीता सदमें में चली गई थी। उस समय वहां एसपी परिस देशमुख जिला संभाल रहे थे। वे संगीता के घर पहुंचे और उसके बाद उसे अपनी बहन माना। उसे करीब सात से दस लाख रुपए की सहायता पुलिस विभाग से की गई। उसके बाद हर रक्षाबंधन पर उसे राखी का रिश्ता भी किया। उस समय कहा था कि शादी यादगार होगी और वास्तव में शादी यादगार होती जा रही है।
दरअसल रविवार को संगीता के मायरा भरा जाना था। शाम होते होते एसपी परिस देखमुख और कई पुलिसकर्मी संगीता के यहां पहुंचे और करीब दो लाख रुपए कैश, 35 तोला सोना और चांदी के जेवरों का मायरा भरा। जब संगीता को गले लगाया तो एसपी और उनकी धर्म बहन संगीता दोनो ही आसूं नहीं रोक सके। वहां मौजूद हर किसी की आखें नम हो गई। अब शुक्रवार दो दिसम्बर को संगीता की शादी है। शादी को भी यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहलें संगीता की शादी का कार्ड भी चर्चा में रहा है। उल्लेखनी है कि एसपी परिस देशमुख वर्तमान में जयपुर शहर में डीसीपी नोर्थ पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो