script‘स्पीक अप फॉर अवर जवांस’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने जारी किया वीडियो, केन्द्र पर साधा निशाना | Speak up for our youth campaign cm ashok gehlot video | Patrika News

‘स्पीक अप फॉर अवर जवांस’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने जारी किया वीडियो, केन्द्र पर साधा निशाना

locationजयपुरPublished: Jun 26, 2020 09:44:40 pm

‘स्पीक अप फॉर अवर जवांस’ अभियान के तहत जारी किया वीडियो, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा: चीन सीमा के घटनाक्रम को सरकार क्यों छिपाना चाहती है, आज नहीं तो कल प्रधानमंत्री को हकीकत बतानी पड़ेगी

CM Ashok Gehlot
समीर शर्मा / जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सीमा पर चाइना के साथ हुआ क्या था, ये अब तक रहस्य बना हुआ है। केंद्र सरकार पूरा घटनाक्रम साफ तौर पर देशवासियों को बताए। देश जिस दशा से गुजर रहा है, उसे लेकर देशवासी बहुत चिंतित हैं। केंद्र सरकार की तरफ से कोई जवाब आ नहीं रहा। जनता में चाइना को लेकर तो आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देशवासियों को हकीकत बतानी पड़ेगी। छिपाने से काम नहीं चलेगा। सरकार छिपाना क्यूं चाहती है? मैं उम्मीद करता हूं देर-सवेर मोदीजी आगे आएंगे और देशवासियों को बताएंगे की वास्तव में स्थिति क्या है। मुख्यमंत्री ने ‘स्पीक अप फॉर अवर जवांस’ अभियान के तहत शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि जवानों की हौसला अफजाई के लिए इस अभियान की जरूरत भी है।
हुई बड़ी चूक

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य है कि देश के सामने जो तथ्य पेश किए गए और जो प्रधानमंत्री ने बयान दिए, उसका स्वागत चाइना में हो रहा है। इससे आप समझ सकते हैं कि कितनी बड़ी चूक हुई है। बीस जवान शहीद हो गए देश में। उनके परिवारों पर क्या गुजर रही है, मैं समझ सकता हूं। शहीदों का जितना सम्मान करें उतना कम है।

तमाम पड़ौसी खिलाफ

उन्होंने कहा कि जब से सरकार आई है, तब से पड़ौसी मुल्कों से संबंध बिगड़ते चले गए। उन्होंने पूछा कि क्या कारण है कि तमाम पड़ौसी मुल्क हमारे खिलाफ हो गए, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका और चायना तो सभी को पता ही है।
पैदा किया भ्रम

उन्होंने कहा कि हमारा मुल्क दुनिया में सुपर पॉवर से कम नहीं है। तीनों सेनाएं किसी भी स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। लेकिन यहां तो नारेबाजी हो रही है, भ्रम पैदा किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कांग्रेस को लेकर अनावश्यक विवाद खड़े किए जा रहे हैं। इसके बजाय सरकार आगे आकर हकीकत बताए, इससे ही जनता में आत्मविश्वास पैदा होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो