scriptअल्बर्ट हॉल, आमेर किला व हवामहल पर गांधी दर्शन | SPECIAL LASER SHOW ALBERT HALL AMBER FORT HAWAMAHAL | Patrika News

अल्बर्ट हॉल, आमेर किला व हवामहल पर गांधी दर्शन

locationजयपुरPublished: Oct 02, 2020 10:34:08 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती (Mahatma Gandhi Jayanti) के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जयपुर सहित प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों में स्थित स्मारकों और संग्रहालयों पर दिन में स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। वहीं शाम को अल्बर्ट हॉल, आमेर किला और हवामहल में विशेष लेजर शो (laser show) का आयोजन किया गया।

अल्बर्ट हॉल, आमेर किला व हवामहल पर गांधी दर्शन

अल्बर्ट हॉल, आमेर किला व हवामहल पर गांधी दर्शन

अल्बर्ट हॉल, आमेर किला व हवामहल पर गांधी दर्शन
— संग्रहालयों और स्मारकों पर विशेष सफाई अभियान

जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती (Mahatma Gandhi Jayanti) के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जयपुर सहित प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों में स्थित स्मारकों और संग्रहालयों पर दिन में स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। जयपुर में अल्बर्ट हॉल, हवामहल, जंतर-मंतर, आमेर महल, नाहरगढ़ फोर्ट, सिसोदिया रानी का बाग तथा विद्याधर का बाग पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वहीं शाम को अल्बर्ट हॉल, आमेर किला और हवामहल में विशेष लेजर शो (laser show) का आयोजन किया गया, जिसमें महात्मा गांधी का जीवन दर्शन दर्शाया गया।
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक प्रकाश चंद ने बताया कि कला साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, जयपुर की ओर से प्रदेश के संभाग मुख्यालयों जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर तथा बीकानेर के साथ अलवर, बूंदी, झालावाड़ तथा बारां आदि जिला मुख्यालयों पर स्थित स्मारकों तथा संग्रहालयों पर भी विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। स्मारकों तथा संग्रहालयों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सफाई कर्मियों ने सफाई अभियान के साथ-साथ आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया तथा ‘नो मास्क नो एन्ट्री’ और ‘वी आर सेफ’ का मैसेज भी दिया। इस मौके पर अजमेर राजकीय संग्रहालय में स्थित राज्य फिल्म अभिलेखागार में आने वाले पर्यटकों के लिए महात्मा गांधी के जीवन दर्शन से संबंधित विशिष्ट फिल्म का भी निःशुल्क प्रदर्शन किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो