scriptयात्रियों के लिए खुशखबरी, दो दिसबंर को पुणे के लिए विशेष ट्रेन का संचालन | Special train service to Pune on 2nd december from jaipur | Patrika News

यात्रियों के लिए खुशखबरी, दो दिसबंर को पुणे के लिए विशेष ट्रेन का संचालन

locationजयपुरPublished: Nov 30, 2019 12:56:36 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

अतिरिक्त यात्री भार के चलते रेलवे प्रशासन द्वारा 2 दिसंबर को अजमेर-पुणे के मध्य विशेष रेल सेवा का संचालन

jaipur train

यात्रियों के लिए खुशखबरी, दो दिसबंर को पुणे के लिए विशेष ट्रेन का संचालन

जयपुर. अतिरिक्त यात्री भार के चलते रेलवे प्रशासन द्वारा 2 दिसंबर को अजमेर-पुणे के मध्य विशेष रेल सेवा का संचालन किया जाएगा। अजमेर से सुबह 7.35 बजे रवाना होकर रेल 9.40 बजे जयपुर जंक्शन आएगी। सवाईमाधोपुर, रतलाम, सूरत होते हुए अगले दिन सुबह 9.20 बजे पुणे पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने 24 ट्रेनों में दिसंबर माह के लिए 28 डिब्बों की वृद्धि की है। इधर, बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-हिसार रेलखंड पर चरखी दादरी- झारली स्टेशन के मध्य स्थित फाटक संख्या एलसी- सी 34 पर आरयूबी निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित होगा। साथ ही हिसार- जयपुर डेमू ट्रेन शनिवार को भिवानी रेलवे स्टेशन पर 20 मिनट रेगुलेट होगी।
पांच हजार ने कराई स्वास्थ्य जांच

इधर उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय व मंडलों में शुक्रवार को निशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें 5100 से अधिक रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वास्थ्य की जांच का लाभ लिया। इस दौरान बीपी ओर शुगर सहित कई तरह की जांच की गई और स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो