scriptइस सांप ने काटा तो खून का हो जाएगा पानी, झालाना में पकड़ा दुर्लभ प्रजाति का सांप | species snake caught in jhalana jaipur | Patrika News

इस सांप ने काटा तो खून का हो जाएगा पानी, झालाना में पकड़ा दुर्लभ प्रजाति का सांप

locationजयपुरPublished: Jul 21, 2018 08:55:25 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

snake
संजय कुमावत/ जयपुर। सांप का नाम आते ही शरीर में एक सिहरन सी चल जाती है और साक्षात में ही सांप के दर्शन हो जाएं तो हालत खराब होना लाजमी है। झालाना की कुंडा बस्ती में भी शनिवार को सॉर्ट स्कैल वाइपर प्रजाति की दुर्लभ मादा सांप को पकड़ा गया। बस्ती वालों ने एक पेड़ पर सांप होने की सूचना दी, जिसके बाद सरिस्का टाइगर कन्जरवेशन आॅर्गेनाइजेशन की टीम ने रेस्क्यू कर इस सांप को पकड़ा। इस दुर्लभ प्रजाति के सांप की जयपुर में संख्या बहुत कम है।
यह सांप इतना जहरीला है कि जिस व्यक्ति को काट ले, कुछ मिनटों में ही उसके खून का पानी हो जाता है। आंख मुंह सहित पूरे शरीर में सूजन आ जाती है और व्यक्ति के जिंदा रहने के चांस बहुत कम रह जाते हैं। हीमोटोक्सिन स्नेक होने की वजह से इस सांप के जहर से खून का पानी हो जाता है।
दुनिया के सबसे फुर्तीले सांप में से एक
सरिस्का टाइगर कन्जरवेशन चिन्मय मैक मैसी ने बताया कि यह दुनिया के सबसे फुर्तीले सांप में से एक है। इसकी लंबाई महज 16 इंच है। यही नहीं यह पहला सांप है जो अंडे नहीं देता, बल्कि सीधे बेबी सांप को जन्म देता है।
मैसी ने बताया कि जयपुर में सर्वाधिक कोबरा मिलता है। यह सांप महज नाहरगढ़, जमवा रामगढ़ और गलता जी में देखा गया है। इसके चलने का तरीका भी अन्य सांप की प्रजातियों से भिन्न है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो