scriptप्रदेश में भी अब धीमी पड़ी बारिश की रफ्तार | Speed of rain also slowed in the state | Patrika News

प्रदेश में भी अब धीमी पड़ी बारिश की रफ्तार

locationजयपुरPublished: Sep 23, 2020 09:09:54 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

दक्षिण पश्चिमी मानसून अब विदाई की ओर


प्रदेश में बारिश का सिलसिला अब थमने सा लगा है और मानसून अपनी विदाई की ओर है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून राजस्थान के रास्ते विदा हो रहा है। इस साल प्रदेश में मानसून की मेहरबान रहा है। एक जून से लेकर दस सितम्बर तक ही प्रदेश में 13 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है।मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। वहीं बुधवार को भी कुछेक स्थानों को छोड़कर आमतौर पर मौसम गर्म रहा। एक तो कोरोना उस पर गर्मी के चलते मास्क लगाना भी मुश्किल हो गया। तेज गर्मी और उमस पसीने से आमजन को परेशान कर दिया। राजधानी जयपुर में भी दिन की शुरुआत धूप के साथ ही हुई और पूरे दिन गर्मी से लोग बेहाल होते रहे। राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश में 41.8 डिगी सेल्सियस क ेसाथ फलौदी सबसे अधिक गर्म रहा। राज्य के अन्य भागों की बात करें तो अजमेर 37.9 डिग्री, कोटा 36.6 डिग्री,
डबोक 34.4 डिग्री, जैसलमेर 40.0 डिग्री, जोधपुर 39.4 डिग्री, बीकानेर 39.8 डिग्री, चूरू 39.4 डिग्री, श्रीगंगानगर 37.6 डिग्री, भीलवाड़ा 35.5 डिग्री, वनस्थली 35.6 डिग्री, अलवर 34.0 डिग्री, पिलानी 38.2 डिग्री, सीकर 38.5 डिग्री
चित्तौडगढ़़ 34.4 डिग्री और बाड़मेर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने गुरुवार को राजधानी जयपुर में आंशिक रूप से आसमान में बादल छाए रहने, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो