scriptआठ वर्षीय रेहान का शव देख आक्रोशित हुए लोग, जयपुर के रामगंज में तनावपूर्ण स्थिति, पुलिस समझाइश में जुटी | Speedly bike accident 8 year old boy dead in ramganj jaipur news | Patrika News
जयपुर

आठ वर्षीय रेहान का शव देख आक्रोशित हुए लोग, जयपुर के रामगंज में तनावपूर्ण स्थिति, पुलिस समझाइश में जुटी

दुकान के बाहर खड़ा था रेहान, उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की आया चपेट में, हादसे के बाद एक बाइक पर बैठ दौड़ा रहे तीन युवक भी गिरे, लेकिन लोगों को धमकी दे भाग गए

जयपुरSep 09, 2019 / 06:57 pm

pushpendra shekhawat

rehan

आठ वर्षीय रेहान का शव देख आक्रोशित हुए लोग, जयपुर के रामगंज में तनावपूर्ण स्थिति, पुलिस समझाइश में जुटी

जयपुर। रामगंज स्थित मोहल्ला महावतान में एक बाइक की तेज रफ्तार ने सड़क किनारे खड़े आठ वर्षीय रेहान की जान ले ली। दुर्घटना के बाद बाइक सवार तीन युवक भी सड़क पर गिर गए। लोगों ने युवकों को टोका, लेकिन युवक स्थानीय लोगों को धमकी दे मौके से भाग गए। पुलिस ने सोमवार को एसएमएस अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। रेहान का शव जैसे ही घर पहुंचा, स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट गया। लोग जनाजा उठाने से इनकार कर दिया और बाइक सवार आरोपियों को गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे। जिससे एक बार तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बाइक सवार युवकों के जल्द पकड़े जाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर लोग शांत हुए और शव को सुपुर्द ए खाक किया।
हादसे का शिकार कक्षा द्वितीय में पढऩे वाला रेहान मोहल्ला महावतान निवासी मोहम्मद अख्तर का मझला बेटा था। रेहान के एक छोटी बहन रूखसान नूर और बड़ा भाई मो. फरहान है। रेहान रविवार रात करीब 8.45 बजे घर के नजदीक एक दुकान पर सामान लेने गया था। लोगों ने बताया कि उसी समय एक तीन युवक बाइक को तेज रफ्तार में लहराते हुए जा रहे थे। तभी सड़क किनारे खड़ा रेहान बाइक की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर देर रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस बाइक के नंबरों के आधार पर उस पर सवार युवकों को तलाश रही है।
मां—बाप का बुरा हाल

jaipur
हादसे के बाद रेहान की मां और पिता मोहम्मद अख्तर का बुरा हाल है। मां बार—बार बस यही कह रही है कि अगर उस समय रेहान को सामान लेने के लिए दुकान भी नहीं भेजा होता तो आज वह मेरे पास होता। वहीं रेहान की छोटी बहन रूखसान भी अपने भाई को याद कर रही थी। मोहल्ले में रहने वाले लोगों का कहना था कि तंग गलियों में इतनी तेज रफ्तार में बाइक चलाने की पहले भी घटना हुई है। कुछ लड़कों को टोका भी था, लेकिन नहीं माने।

Home / Jaipur / आठ वर्षीय रेहान का शव देख आक्रोशित हुए लोग, जयपुर के रामगंज में तनावपूर्ण स्थिति, पुलिस समझाइश में जुटी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो