script

संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है गणतंत्र दिवस -मुख्यमंत्री

locationजयपुरPublished: Jan 26, 2021 11:12:00 pm

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Chief Minister Ashok Gehlot ) ने गणतंत्र दिवस के अवसर ( occasion of Republic Day ) पर कई स्थानों पर ध्वजारोहण किया। गहलोत ने बड़ी चौपड़ पर झण्डारोहण के बाद कहा कि यह पावन पर्व हमें संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

spirit of the constitution Inspires to do Republic day

संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है गणतंत्र दिवस -मुख्यमंत्री

जयपुर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Chief Minister Ashok Gehlot ) ने गणतंत्र दिवस के अवसर ( occasion of Republic Day ) पर कई स्थानों पर ध्वजारोहण किया। गहलोत ने बड़ी चौपड़ पर झण्डारोहण के बाद कहा कि यह पावन पर्व हमें संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। लोकतंत्र, समाजवाद और पंथ निरपेक्षता जैसे मूल्यों को अपनाकर ही हम इस देश को एकता के सूत्र में बांधे रख सकते हैं। गहलोत ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे महान नेताओं ने देश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि संविधान की पालना करते हुए लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी शहीद हो गए, लेकिन देश को तोड़ने वाली ताकतों को कामयाब नहीं होने दिया। हमें इसी भावना के साथ लोकतंत्र के समक्ष मौजूद चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि किसानों की वाजिब मांगों पर संवेदनशीलता से विचार किया जाए। लोकतांत्रिक तरीके से किसी भी मुददे का हल निकाला जा सकता है।

लापरवाही से बढ़ सकता है संक्रमण
गहलोत ने कहा कि वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है और इसके टीकाकरण का अभियान भी शुरू हो गया है, लेकिन हमें अब भी पूरी सजगता और सतर्कता के साथ रहना होगा। हमारी लापरवाही से संक्रमण का खतरा फिर बढ़ सकता है। इस अवसर पर शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, सांसद नीरज डांगी, विधायक अमीन कागजी, नगर निगम जयपुर हैरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आमजन शामिल हुए।

अमर जवान ज्योति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
मुख्यमंत्री गहलोत ने गणतन्त्र दिवस पर अमर जवान ज्योति शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को याद किया। मुख्यमंत्री ने यहां पुष्पचक्र अर्पित कर देश के लिए शहादत देने वाले महान सैनिकों को नमन किया। इस अवसर पर भारतीय सेना एवं राज्य सरकार के अधिकारी, पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन समेत अन्य मौजूद रहे।

शासन सचिवालय में किया झंडारोहण
मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ की ओर से शासन सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में झंडारोहण किया। गहलोत ने सचिवालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्य सचिव निरंजन आर्य, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों सहित सचिवालय सेवा के कार्मिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री निवास पर झण्डारोहण
मुख्यमंत्री गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर सबसे पहले झण्डारोहण किया। गहलोत को आर.ए.सी. की टुकड़ी ने सलामी दी। मुख्यमंत्री ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो