scriptकांग्रेस में फिर नजर आई फूट, अहम बैठक में नजर नहीं आए कई बड़े नेता | Split in Rajasthan Congress Meeting Jaipur local body election | Patrika News

कांग्रेस में फिर नजर आई फूट, अहम बैठक में नजर नहीं आए कई बड़े नेता

locationजयपुरPublished: Sep 19, 2019 01:58:45 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

राज्य में होने वाले निकाय चुनाव, विधानसभा उप चुनाव और सदस्यता अभियान सहिम तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, नहीं पहुंचे कई मंत्री और नेता

हो गए

Congress

जयपुर। कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, मंत्री और विधायकों की बैठक गुरुवार को बैठक आयोजित हुई। लेकिन कांग्रेस की इस अहम बैठक में कई मंत्री और नेता नहीं पहुंचे। बैठक उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की अध्यक्षता में बुलाई गई। कांग्रेस ने सदस्यता अभियान, निकाय, पंचायत और विधानसभा उप चुनाव की रणनीति के मंथन के लिए बैठक आयोजित की गई। इस दौरान गांधी जंयती वर्ष पर 2 से 9 तक मनाए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सत्ता संगठन की महत्वपूर्ण बैठक थी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इससे युवाओं में महात्मा गांधी का दिया जा सकेगा।
वहीं उन्होंने कहा कि कि बीजेपी महापुरुषों के नाम पर देश को गुमराह कर रही है। महात्मा गांधी सरदार पटेल ने बीजेपी आरएसएस को कभी भी मान्यता नहीं दी थी।

ये मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेए मंत्री भँवर सिंह भाटी, सालेह मोहम्मद, परसदी लाल मीणा, प्रमोद जैन भाया, प्रताप सिंह खाचारियावस, अशोक चाँदना, शांति धारिवाल, रमेश मीना, बी.डी. कल्ला, रघु शर्मा, हरीश चौधरी, ममता भुपेश, टीकाराम जुली, अर्जुनसिंह बामणिया, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव, सुख राम विश्नोई हिस्सा लेने पहुंचे।

नहीं पहुंचे ये मंत्री

मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, उदयलाल आंजना, मास्टर भंवर लाल, लाल चन्द कटारिया, गोविंद सिंह डोटासरा, उपाध्यक्ष अशोक बैरवा, उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा, उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र शर्मा बैठक में नजर नहीं आए। वहीं उपाध्यक्ष महेंद्र जीत मालवीय बैठक के बीच से ही रवाना हो गए।
पार्टी 2 अक्टूबर को राजधानी जयपुर में पदयात्रा निकालेगी। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, प्रभारी अविनाश पांडे और सह प्रभारी विवेक बंसल मौजूद रहेंगे। वहीं राजस्थान में साल 2019 से साल 2022 के लिए अक्टूबर में शुरू होने वाली मेंबरशिप ड्राइव को लेकर भी चर्चा होगी। बैठक में नेताओं को यह टारगेट भी दिया जाएगा कि किस नेता को कितने मेंबर बनाने हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो