scriptयूथ कांग्रेस में बनेंगी स्पोर्ट्स, कल्चर, लीगल, मेडिकल सेल | Sports, culture, legal, medical cells to be formed in youth congress | Patrika News

यूथ कांग्रेस में बनेंगी स्पोर्ट्स, कल्चर, लीगल, मेडिकल सेल

locationजयपुरPublished: Mar 10, 2021 06:08:16 pm

Submitted by:

Ashish

कांग्रेस के अग्रिम संगठन यूथ कांग्रेस में भी अब स्पोर्ट्स, कल्चर, लीगल और मेडिकल सेल बनाई जाएगी। इसके साथ ही यूथ कांग्रेस में अब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

Sports, culture, legal, medical cells to be formed in youth congress

यूथ कांग्रेस में बनेंगी स्पोर्ट्स, कल्चर, लीगल, मेडिकल सेल

जयपुर

कांग्रेस के अग्रिम संगठन यूथ कांग्रेस में भी अब स्पोर्ट्स, कल्चर, लीगल और मेडिकल सेल बनाई जाएगी। इसके साथ ही यूथ कांग्रेस में अब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। चुनाव में अपने हरावल दस्ते को मजबूत करने और भाजपा को टक्कर देने के लिए प्रदेश कांग्रेस इकाइयों की तर्ज पर बनने वाली यह सेल यूथ कांग्रेस का विस्तार करेगी। इसमें खिलाड़ियों, रंग कर्मियों एवं अभिनेताओं, वकीलों और चिकित्सकों को जोड़ा जाएगा। जिससे कांग्रेस इन वर्गों में अपनी पकड़ मजबूत कर सके।
प्रदेश यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष और सोशल मीडिया सेल के चैयरमेन सत्यवीर आलोरिया और राजस्थान यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी मनु जैन ने बताया कि यूथ कांग्रेस के हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में विभिन्न प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है, जिसमें यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की गई है। ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक बनने वाली कार्यकारिणियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत सीट दी जाएगी। महिलाओं को बिना 33 प्रतिशत आरक्षण दिए कोई भी अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी घोषित नहीं कर सकेगा।

यूथ लीडर्स से मिले राहुल, प्रियंका
आलोरिया ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी ने यूथ कांग्रेस के सभी नेताओं से मुलाकात की और देश में चल रहे वर्तमान राजनीतिक हालात तथा कांग्रेस को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

उपचुनाव में मिलेगी जिम्मेदारी
कांग्रेस चुनाव में भी यूथ कांग्रेस नेताओं को अहम मोर्चों पर जिम्मेदारी सौंपेगी। जिसमें चुनाव मेनेजमेंट, प्रचार अभियान, टिकट वितरण सहित अन्य शामिल होंगे। यूथ कांग्रेस राजस्थान में गहलोत सरकार की उपलब्धियों और केंद्र सरकार की विफलताओं का आमजन तक प्रचार करेगी। राजसमंद, सहाड़ा, वल्लभनगर और सुजानगढ़ में होने वाले उपचुनाव में यूथ कांग्रेस पार्टी को जिताने में अहम भूमिका निभाएगी।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो