scriptSports Meet: स्पोर्ट्स गाला का किया आयोजन | Sports gala organized | Patrika News

Sports Meet: स्पोर्ट्स गाला का किया आयोजन

locationजयपुरPublished: Oct 18, 2021 07:20:19 pm

Submitted by:

Tasneem Khan

Sports Meet: सोमवार को स्पोर्ट्स गाला 2021 का आयोजन किया गया

Sports gala organized

Sports gala organized

Sports Meet: जगतपुरा स्थित विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय में सोमवार को स्पोर्ट्स गाला 2021 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कैडेट्स ने ग्रुप कैप्टन नीरज अंबा को गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर किया। इस मौके पर संस्थान के चेयरपर्सन डॉ. केआर बागरिया ने खेलो इंडिया के सहयोग की घोषणा की। वहीं हॉकी प्लेयर दलजेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलकूद को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेलो इंडिया इनिशिएटिव का नॉलेज पार्टनर बनने के लिए वीजीयू को बधाई दी। इस अवसर पर 36 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं अर्जुन एवं महाराणा प्रताप सम्मान प्राप्त खिलाडियों का सम्मान भी किया गया। अध्यक्ष डॉ. ललित के पंवार ने ग्रुप कैप्टन नीरज अंबा को मोमेंटो भेंट किया। इस अवसर पर गर्ल्स कबड्डी, फैकल्टी वॉलीबॉल और राइफल शूटिंग के उद्घाटन मैचों ने छात्रों के बीच ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम में जगजीत सिंह भाला, राजेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह, नीतू शर्मा, लवमीत कटारिया मौजूद रहे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो