सौगातों की बहार... सिल्वन जैव विविधता वन जयपुर. विधानसभा चुनाव से पहले शहरवासियों को पार्क, पार्किंग और सिग्नल फ्री तिराहे की सौगात मिलेगी। करीब 113 हैक्टेयर भूमि पर सिल्वन पार्क विकसित किया गया है। आगरा रोड की कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोगों को इसकी सौगात मिलेगी। इसके अलावा राजधानी जयपुर का पहला ट्रैफिक सिग्नल फ्री तिराहा गुरुवार सुबह 10.30 बजे उद्घाटन के बाद जनता के लिए शुरू हो जाएगा। लक्ष्मी मंदिर तिराहे पर पहुंचकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसका लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे बड़ी चौपड़ पहुंचेंगे और मेट्रो के फेज 1सी का लोकार्पण करेंगे। करीब 980 करोड़ रुपए इस चरण में खर्च होंगे। इसके बाद अल्बर्ट हॉल पर दोपहर 12 बजे कार्यक्रम होगा। यहां सीएम बाकी कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।