scriptSri Krishna Janmashtami – श्रीकृष्ण की पूजा के लिए पांच श्रेष्ठ मुहुर्त, रात को इस समय उतारें आरती | Srikrishna Janmashtami Puja Vidhi Muhurat , Janmashtami Puja Muhurat | Patrika News

Sri Krishna Janmashtami – श्रीकृष्ण की पूजा के लिए पांच श्रेष्ठ मुहुर्त, रात को इस समय उतारें आरती

locationजयपुरPublished: Aug 12, 2020 07:53:00 am

Submitted by:

deepak deewan

आज भाद्रपद महीने के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि है। देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पूर्ण उत्साह से मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण की पूजा के लिए आज दिनभर शुभ मुहूर्त हैं। मध्यरात्रि में शुभ मुहूर्त में श्रीकृष्ण की पूजा कर, आरती उतारें. प्रसाद के रूप में पंजीरी का भोग लगाकर उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है।

Srikrishna Janmashtami Puja Vidhi Muhurat

Srikrishna Janmashtami Puja Vidhi Muhurat

जयपुर.
आज भाद्रपद महीने के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि है। देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पूर्ण उत्साह से मनाया जा रहा है। श्रीमद्भागवत महापुराण के अनुसार भाद्रपद महीने के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि पर ही आधी रात में रोहिणी नक्षत्र में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। यही कारण है जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की रात में पूजा की जाती है।
ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करने का महत्व है। इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है। इस दिन सुबह स्नान आदि के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए। दिन में हो सके तो गाय को हरी घास खिलाएं। शाम को या रात में श्रीकृष्ण की विधि विधान से पूजा करें. लड्डू गोपाल की विशेष पूजा के साथ ही विष्णुजी की भी पूजा करें।
श्रीकृष्ण की पूजा के लिए आज दिनभर शुभ मुहूर्त हैं। मध्यरात्रि में शुभ मुहूर्त में श्रीकृष्ण की पूजा कर, आरती उतारें. प्रसाद के रूप में पंजीरी का भोग लगाकर उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है।
श्रीकृष्ण पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
सुबह 8.15 बजे से 9.30 बजे तक
सुबह 11.00 बजे से 12.40 बजे तक
शाम 4.05 बजे से 5.25 बजे तक
शाम 6.05 बजे से 7.05 बजे तक
मध्य रात 12.30 बजे से 1.05 तक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो