scriptइन प्राकृतिक चीजों से हटाएं फर्श के दाग | stain removing tips | Patrika News

इन प्राकृतिक चीजों से हटाएं फर्श के दाग

locationजयपुरPublished: Jun 19, 2021 11:50:36 pm

Submitted by:

Archana Kumawat

फर्श के दाग-धब्बों को हटाने के लिए मार्केट में कई तरह के रसायनिक उत्पादों हैं। लेकिन ये उत्पाद न केवल त्वचा के लिए हानिकारक हैं, बल्कि फर्श की चमक को भी खराब कर देते हैं। जानते हैं प्राकृतिक उपाय-

इन प्राकृतिक चीजों से हटाएं फर्श के दाग

इन प्राकृतिक चीजों से हटाएं फर्श के दाग

घर की साफ-सफाई के लिए आपको किसी तरह के क्लींजिंग एजेंट को खरीदने की जरूरत नहीं है। घरेलू चीजों का प्रयोग करके भी आप अपने घर के फर्श को कांच की तरह चमका सकती हैं।
इससे पैसों की बचत तो होगी ही, साथ ही बार-बार कैमिकल्स के संपर्क में आने से त्वचा संबंधी रोगों की आशंका भी घटेगी। साथ ही छोटे बच्चों का भी फर्श पर खेलना सुरक्षित होगा। जानते हैं ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में जो घर को कीटाणु और कैमिकल फ्री रखेंगे।


नींबू है सबसे अच्छा विकल्प
घर की साफ-सफाई के लिए नींबू का प्रयोग करना सबसे सुरक्षित है। नींबू दाग हटाने के साथ ही कीटाणुओं को भी नष्ट करता है। नींबू के रस में थोड़ा नमक मिलाएं और फर्श पर इसे १५ मिनट लगाकर छोड़ दें। इसके बाद सॉफ्ट ब्रश से फर्श को साफ करें। दाग निकल जाएगा।

टूथपेस्ट लगाएं
टूथपेस्ट बेहतर क्लींजिंग एजेंट है। इसमें बेकिंग सोडा होता है। यह दांतों की सफाई करने के साथ ही फर्श से दाग भी बेहतर तरीके से निकालता है। दाग पर टूथपेस्ट की एक लेयर लगा दें, कुछ देर बाद साफ कर लें।

सेब का सिरका
दो-तीन चम्मच सेब के सिरके को दाग पर लगाकर तीन-चार मिनट छोड़ दें। इसके बाद साफ और मुलायम कपड़े से फर्श को साफ कर लें। दो-तीन बार फिर यही प्रक्रिया दोहराएं, जब तक दाग निकल न जाए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो