scriptराज्य का बजट  20 फरवरी को होगा  पेश, सीएम  ने दिया बजट को अंतिम रूप | state budget will be presented on February 20 | Patrika News

राज्य का बजट  20 फरवरी को होगा  पेश, सीएम  ने दिया बजट को अंतिम रूप

locationजयपुरPublished: Feb 19, 2020 11:40:03 am

Submitted by:

firoz shaifi

राज्य की गहलोत सरकार गुरूवार को राज्य का आम बजट पेश करेगी। विधानसभा में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वित्त मंत्री के तौर पर सरकार का पहला पूर्णकालिक आम बजट पेश करेंगे।

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर। राज्य की गहलोत सरकार गुरूवार को राज्य का आम बजट पेश करेगी। विधानसभा में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वित्त मंत्री के तौर पर सरकार का पहला पूर्णकालिक आम बजट पेश करेंगे। बजट के चलते गुरुवार को प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही नहीं होगी। सरकार के इस बजट से जनता को खासी उम्मीदें हैं।


इससे पहले बुधवार सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री कार्यालय में वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बजट को अंतिम रूप दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव निरंजन आर्य, वित्त विभाग के शासन सचिव हेमंत गेरा, डॉ. पृथ्वीराज, सुधीर शर्मा और बजट निदेशक शरद मेहरा भी मौजूद थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसी माह के पहले सप्ताह में लगातार दो दिन तक सचिवालय में उद्यमियो, कर्मचारियो, एनजीओ,किसान, पशुपालक और आमजन के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए थे। माना जा रहा है कि इस बार में बजट मुख्यमंत्री जनता को राहत देने वाली घोषणाएं कर सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो