scriptप्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा जल्द, गहलोत— डोटासरा में मंत्रणा | State Congress executive announces soon | Patrika News

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा जल्द, गहलोत— डोटासरा में मंत्रणा

locationजयपुरPublished: Dec 01, 2020 08:06:15 pm

Submitted by:

rahul

प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी इसी माह में आ जाएगी।

jaipur

govind singh dotasara- ashok gehlot

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी इसी माह में आ जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा ने कहा है कि इस बारे में चल रही एक्सरसाइज अब अंतिम दौर में है और जल्द ही इनके नामों की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी जाएगी। सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा के बीच मंगलवार को सीएम निवास पर कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों के साथ ही निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर विचार विमर्श हुआ। दोनों नेताओं के बीच ज्यादातर नामों को लेकर अंतिम राय बन चुकी है। कार्यकारिणी में क्षेत्र, जाति सहित कई समीकरणों का समावेश किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यकारिणी में पायलट की कार्यकारिणी के समय के नेताओं को भी स्थान मिलेगा।
गौरतलब है कि डोटासरा को जुलाई मध्य में सचिन पायलट को हटाए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्हें चार माह से ज्यादा समय हो चुका है। डोटासरा ने अध्यक्ष बनते ही प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों, विभागों और प्रकोष्ठों को भंग कर दिया था।अब सरकार के दो साल भी पूरे हो रहे है ऐसे में संगठन की नई टीम जल्द आएगी। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव निपटते ही कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो