scriptState employees waiting for bonus, roadways employees for salary | राज्य कर्मचारियों को बोनस का इंतजार, जबकि रोडवेज कर्मचारी वेतन और पेंशन के लिए 'तरसे' | Patrika News

राज्य कर्मचारियों को बोनस का इंतजार, जबकि रोडवेज कर्मचारी वेतन और पेंशन के लिए 'तरसे'

locationजयपुरPublished: Oct 09, 2022 01:22:17 pm

Submitted by:

Arvind Palawat

प्रदेश के सरकारी कर्मचारी जहां दिपावली पर बोनस के आदेशों का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं राजस्थान रोडवेज के कर्मचारियों को दो माह से वेतन का इंतजार है। ये कर्मचारी लगातार वेतन की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 192 करोड़ रूपए का वेतन और पेंशन बकाया है।

राज्य कर्मचारियों को बोनस का इंतजार, जबकि रोडवेज कर्मचारी वेतन और पेंशन के लिए 'तरसे'
राज्य कर्मचारियों को बोनस का इंतजार, जबकि रोडवेज कर्मचारी वेतन और पेंशन के लिए 'तरसे'
जयपुर। प्रदेश के सरकारी कर्मचारी जहां दिपावली पर बोनस के आदेशों का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं राजस्थान रोडवेज के कर्मचारियों को दो माह से वेतन का इंतजार है। ये कर्मचारी लगातार वेतन की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 192 करोड़ रूपए का वेतन और पेंशन बकाया है। ऐसे में यदि दीपावली पर वेतन एवं पेंशन नहीं मिली तो इन कर्मचारियों की दीपावली फीकी रहने वाली है। वहीं, दो माह के सेवानिवृत्ति परिलाभ के लिए रोडवेज को 12 करोड़, बोनस एवं एक्सग्रेसिया के लिए 10 करोड़ रूपए की अतिरिक्त आवश्यकता होगी। ऐसे में दिवाली से पहले रोडवेज को कुल 214 करोड़ रूपए का भुगतान कर्मचारियों को करना होगा।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.