scriptसौतेली मां ने दो बच्चों को पानी के टब में डुबोकर मारा, हादसा बता जमीन में दफनाया | step mother killed 2 children in dungarpur | Patrika News

सौतेली मां ने दो बच्चों को पानी के टब में डुबोकर मारा, हादसा बता जमीन में दफनाया

locationजयपुरPublished: Jun 07, 2021 04:37:38 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

जिले के शरम गांव में दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। सौतेली मां ने दो मासूम बच्चों को पानी के टब में डुबोकर मार दिया। बाद में इसे हादसा बताकर जमीन में दफना दिया।

step mother killed 2 children in dungarpur

जिले के शरम गांव में दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। सौतेली मां ने दो मासूम बच्चों को पानी के टब में डुबोकर मार दिया। बाद में इसे हादसा बताकर जमीन में दफना दिया।

डूंगरपुर। जिले के शरम गांव में दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। सौतेली मां ने दो मासूम बच्चों को पानी के टब में डुबोकर मार दिया। बाद में इसे हादसा बताकर जमीन में दफना दिया। वारदात के बाद पछतावा होने पर सोमवार महिला ने परिवार और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस नें महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं।
पुलिस ने बताया कि शरम निवासी बद्री की पहली पत्नी छोड़कर चली गई थी। बद्री के पहली पत्नी के दो बच्चे 5 साल की बेटी निशा और 3 साल के पुत्र विशाल थे। जो बद्री के पास रहते थे। बद्री ने करीब दो साल पहले दुर्गा से शादी कर की। बद्री और उसके पिता मजदूरी करने के लिए गुजरात में रहते हैं। तीन जून को दुर्गा ने मासूम निशा और विशाल को पानी के टब में डुबोकर मार दिया। बाद महिला ने घटना को हादसे का रूप देने के बच्चों के खेलते हुए पानी में गिरना बताया।
परिजनों में उसकी बात यकीन कर बच्चों के शव को दफना दिए। महिला ने सोमवार को हकीकत बताई तब पूरी घटना के बारे में पता चला। सूचना पर पुलिस और उपखण्ड मजिस्ट्रेट बिछीवाड़ा मौके पर पहुंचे। उपखण्ड मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दफनाए गए बच्चों के शव बाहर निकाले। बाद में पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से दोनो शवों का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस आरोपी सौतेली मां से पूछताछ कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो