टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स की टीम में कप्तान स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, अजिंक्य रहाणे , जयदेव उनादकट, संजू सैमसन, डार्सी शॉर्ट, जोस बटलर जैसे उम्दा क्रिकेटर शामिल हैं। सभी क्रिकेटर्स को टी 20 का शानदार अनुभव है। आॅलराउंडर बेन स्टोक्स से टीम की मजबूती बढ़ती है। जयदेव उनादकट को राजस्थान ने 11.5 करोड़ में खरीदा था। टीम को शेन वॉर्न जैसे अनुभवी मेंटर से बहुत फायदा मिलने वाला है।
दो साल बैन के बाद वापसी उल्लेखनीय है कि राजस्थान फ्रेंचाइजी को दो साल के निलंबित कर दिया गया था। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप थे। दो साल बाद टीम में अब उनकी वापसी हुई है। वापसी के बाद उन्हें कैप्टनेन का जिम्मेदारी भरा पद भी मिल गया। आपको बता दें कि टीम ने साल 2016 और 2017 के आईपीएल संस्कारणों में पार्टिसिपेट नहीं किया था। टीम एक बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। जाहिर सी बात है कि इस बार आईपीएल में टीम अपने आरोपों से उबरने के लिए शानदार प्रदर्शन के साथ उतरने की कोशिश करेगी। खास बात ये है कि स्मिथ दो साल साल 2016 व 2017 में पुणे सुपर जाइंट्स के कप्तान रहे थे। ये टीम पिछले संस्करण में फाइनल तक पहुंची थी। इसका फायदा राजस्थान रॉयल्स को मिलेगा।
टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स की टीम में कप्तान स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, अजिंक्य रहाणे, जयदेव उनादकट, संजू सैमसन, डार्सी शॉर्ट, जोस बटलर जैसे उम्दा क्रिकेटर शामिल हैं। सभी क्रिकेटर्स को टी 20 का शानदार अनुभव है। आॅलराउंडर बेन स्टोक्स से टीम की मजबूती बढ़ती है। जयदेव उनादकट को राजस्थान ने 11.5 करोड़ में खरीदा था। टीम को शेन वॉर्न जैसे अनुभवी मेंटर से बहुत फायदा मिलने वाला है।