scriptएनआरसी के समर्थन में निकाले गए जुलूस पर पथराव, कफ्र्यू | stone pelleting on NRC support rally | Patrika News

एनआरसी के समर्थन में निकाले गए जुलूस पर पथराव, कफ्र्यू

locationजयपुरPublished: Jan 24, 2020 01:57:32 am

Submitted by:

anoop singh

झारखंड के लोहरदगा जिले में विवाद
 

एनआरसी के समर्थन में निकाले गए जुलूस पर पथराव, कफ्र्यू

एनआरसी के समर्थन में निकाले गए जुलूस पर पथराव, कफ्र्यू

रांची.
झारखंड के लोहरदगा जिले में एनआरसी के समर्थन में निकाली गए जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद के बाद दोनों ओर से पथराव, आगजनी और कई वाहनों में तोड़-फोड़ किए जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार एनआरसी के समर्थन में निकाले गए जुलूस पर उपद्रवियों ने अमलाटोली चौक के निकट पथराव किया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। दोनों ओर से जमकर पथराव की घटना के बाद पुलिस की ओर से बल प्रयोग किया गया और हवाई फायरिंग भी की गयी। कई वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई और कफ्र्यू लगा दिया गया।
उपद्रवियों ने इस दौरान कई वाहनों में तोड़-फोड़ की और दर्जनों दोपहिया वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। उग्र भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस की ओर से कई राउंड गोलियां चलाई गई। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है। दोनों ओर से कई लोगों के घायल होने की खबर है। जिले की उपायुक्त आकांक्षा रंजन और पुलिस कप्तान प्रियदर्शी आलोक पूरे दलबल के साथ स्थिति को नियंत्रण करने में लगे रहे। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
उपद्रवियों ने एसपी को बनाया निशाना
उपद्रवियों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को भी निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। हालांकि उन्हें बचाने के चक्कर में उनका अंगरक्षक घायल हो गया। घटना के बाद से इलाके चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती कर दी गई है। पथराव होने पर पुलिस ने आसूं गैस के गोले भी दागे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो