scriptगलता गेट पर पथराव, पुलिस ने किया लाठी चार्ज छोड़े आंसू के गोले | Stones on devotees bringing galta gate jaipur police action news | Patrika News

गलता गेट पर पथराव, पुलिस ने किया लाठी चार्ज छोड़े आंसू के गोले

locationजयपुरPublished: Aug 12, 2019 11:13:04 pm

गलता गेट पर पथराव, पुलिस ने भीड़ को तीतर—बितर करने के लिए किया लाठी चार्ज, चलाए आंसू गैस के गोले

jaipur

गलता गेट पर पथराव, पुलिस ने किया लाठी चार्ज छोड़े आंसू के गोले

जयपुर। राजधानी के गलता गेट थाना क्षेत्र में सोमवार रात पथराव शुरू कर दिया। जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तीतर—बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं आरएसी की बटालियन भी तैनात कर दी गई है। अभी इलाके में शान्ति व्याप्त है।
jaipur
जानकारी के अनुसार रविवार को कावड़ यात्रा के दौरान हुए पथराव और झगड़े की वारदात को बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी बात के चलते सोमवार रात एक पक्ष की ओर से पथराव शुरू हो गया। कुछ देर बाद दोनों और से पथराव होना शुरू हो गया। जिससे कई राहगीरों को चोटें आई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरन्त मोर्चा संभाला। पुलिस को भीड़ को तितर—बितर करने के लिए लाठियां चलानी पड़ी। जब भीड़ इससे भी काबू में नहीं आई तो पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस के जवान क्षेत्र में गश्त लगा रहे हैं। वहीं शान्ति व्यवस्था के लिए इलाके में आरएसी के जवान भी लगा दिए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो