जयपुर

फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं ये चीजें

ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें फ्रिज में स्टोर करके लंबे समय तक उनकी शेल्फ लाइफ को बढ़ाया जा सकता है।

जयपुरMay 20, 2018 / 10:21 am

Kiran Kaur

फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं ये चीजें

आजकल हर किसी के घर में फ्रिज होता है, जिसमें हम किचन से जुड़ी खाने और पीने की कई चीजों को स्टोर करके रखते हैं लेकिन ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें फ्रिज में स्टोर करके लंबे समय तक उनकी शेल्फ लाइफ को बढ़ाया जा सकता है। ये खाने और पीने की चीजों के अलावा फूल, कॉस्मेटिक्स, ऐलोवेरा जैल और कैचअप आदि हो सकते हैं। ऐसा नहीं है कि इन चीजों को कमरे के तापमान पर नहीं रखा जा सकता लेकिन फ्रिज में इन्हें स्टोर करके रखने से इनकी शेल्फ लाइफ को और भी बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इनका टेक्सचर भी सही बना रहता है। इससे आपके पैसों की भी बचत होती है और आपके सामान की गुणवत्ता भी बनी रहती है। आइए जानते हैं फ्रिज में स्टोर की जाने वाली चीजों के बारे में…
कॉस्मेटिक रखें : ऐसी लिपस्टिक, जिन्हें आपने लंबे समय से कैरी नहीं किया है या आप उन्हें मैट फोरमेट में लगाना चाहती हैं तो उन्हें फ्रिज में रख सकती हैं। लिपस्टिक को लंबे समय तक बाहर रखने पर उसमें मौजूद इंग्रीडिएंट्स और तेल पिघलने लगते हैं, जिसकी वजह से वे जल्दी खराब होने लगती हैं। चाहें तो संस्क्रीन को भी फ्रिज में रख सकती हैं। इससे एक तो वह पर्टिकुलर स्पेस पर आपको मिल जाएगी। दूसरा, इसका ठंडा टेक्सचर गर्मी के दिनों में आपको रिलेक्स देने का काम करेगा। ऐसे ही नेलपॉलिश को भी फ्रिज में रखकर आप इन्हें जल्दी सूखने से बचा सकती हैं।
ऐलोवेरा जैल : ऐलोवेरा जैल के कई फायदे होते हैं। यह स्किन को कील-मुंहासों से बचाने के साथ-साथ जले हुए के निशान को कम करने का काम करता है। अगर आप इस जैल को फ्रिज में रखती हैं तो इससे जलने की स्थिति में एक ठंडा जैल लगाने में मदद मिलती है, जिससे दर्द का अहसास भी कम होता है। चेहरे पर ठंडा ऐलोवेरा जैल लगाने से सन टैनिंग से बचा जा सकता है। धूप से आने के बाद इसे लगाने से आपको ठंडक का अहसास होता है। इसी प्रकार एसेंशियल ऑयल को फ्रिज में स्टोर करके उनकी लाइफ को बढ़ा सकती हैं क्योंकि रूम टैम्परेचर पर यह जल्दी खराब होने लगते हैं।
सूखे मेवों को स्टोर करें : अ गर आप सूखे मेवों को कमरे के तापमान पर रखती हैं तो इनमें मौजूद ऑयल कम होने लगता है और धीरे-धीरे इनमें कीड़ों की वृद्धि होने पर ये खराब होने लगते हैं इसलिए इन्हें किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर करना ज्यादा सही रहता है। फ्रिज में रखने से आपके ड्राई फू्रट्स लगभग एक साल तक खराब नहीं होते हैं। इसी तरह से अगर आप इन्हें फ्रीजर में स्टोर करके रखती हैं तो यह लगभग दो साल तक सही रहते हैं। टमेटो कैचअप को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए वैसे तो उसमें प्रिजर्वेटिव्स एड किए जाते हैं लेकिन इसे फ्रिज में स्टोर करना जरूरी होता है। इससे कैचअप की खुशबू और स्वाद दोनों ही बना रहता है।

Home / Jaipur / फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं ये चीजें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.