जयपुर

दुनिया के मशहूर स्ट्रीट फूड

दुनियाभर में ऐसे कई स्ट्रीट फूड हैं, जो कम दामों में बेहतरीन स्वाद देते हैं।

जयपुरAug 16, 2019 / 03:42 pm

Kiran Kaur

दुनिया के मशहूर स्ट्रीट फूड

अगर आप खाने के शौकीन हैं तो ट्रेवलिंग के दौरान स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेना आपकी आदतों में शुमार होगा। दुनियाभर में ऐसे कई स्ट्रीट फूड हैं, जो कम दामों में बेहतरीन स्वाद देते हैं, आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्ट्रीट फूड के बारे में।
पोलैंड का पिज्जा : दुनियाभर में जो भी पकवान काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं, उनमें पोलैंड का जेपिकनका मशहूर है। यह एक स्ट्रीट फूड है। अगर आप कभी पोलैंड जाते हैं तो आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। जेपिकनका उस समय से लोकप्रिय है, जब पोलैंड अधीन था और यहां पर भोजन काफी महंगा था। पारंपरिक जेपिकनका मशरूम, प्याज और पनीर के साथ एक हाफ बेगुती (फ्रेंच स्टिक लोफ) होता है। बेक होने के बाद इसे कैचअप के साथ परोसा जाता है। हालांकि अब इसमें कई प्रकार की टॉपिंग को शामिल कर लिया गया है जिसमें हैम, सॉसेज और यहां तक कि स्वीटकॉर्न को भी एड किया जा सकता है। यह पोलैंड के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है जिसे ओपन फेस सैंडविच भी कहा जाता है। जेपिकनका का अर्थ है एक डिश को सेकना ताकि उसके ऊपर एक भूरी पपड़ी बन सके। इस डिश की शुरुआत 70 के दशक में हुई और उसके बाद से यह फूड पोलैंड में लोकप्रिय हो गया। इसे पोलिश पिज्जा के नाम से भी जाना जाता है, जो कि सस्ता, क्रिस्पी और यम्मी होने के साथ-साथ यहां की हर स्ट्रीट में उपलब्ध होता है।
बेल्जियन वेफल्स : अगर आपको मीठा खाने का शौक है तो बेल्जियम आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर आपको बेल्जियन वेफल्स का बेहतरीन स्वाद चखने को मिल जाएगा। वैसे बेल्जियम दुनिया की बेहतरीन चॉकलेट्स का भी घर है। अगर आप दुनिया के सबसे बढिय़ा वेफल्स का टेस्ट लेना चाहते हैं तो आपको बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में आना होगा। पकाने की प्रक्रिया के दौरान मिठास जोडऩे के बाद से पारंपरिक बेल्जियम वेफल्स पर सिरप, क्रीम या अन्य टॉपिंग की आम तौर पर कोई जरूरत नहीं होती।
हालो हालो : इस कोल्ड डेजर्ट को लोकप्रिय बनाने में इंस्टाग्राम का बड़ा हाथ है। अंग्रेजी में इसका अर्थ जाने तो मतलब होगा मिक्स, मिक्स। हालो हालो फिलीपींस में मिलने वाला एक बैवरेज है, जो कि दूध, आइसक्रीम, शेव्ड आइस और ट्रॉपिकल फलों से तैयार की जाती है। इसके अंदर जैली जैसे इंग्रीडिएंट्स भी डाले जाते हैं। मीठा पसंद करने वालों के लिए यह एक बढिय़ा डिश है। यह कई रंगों और फ्लेवर्स में मिलती है।

Home / Jaipur / दुनिया के मशहूर स्ट्रीट फूड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.