scriptराजस्थान में परिवहन के सभी साधन बंद, सख्त लॉकडाउन का दिख रहा असर | strict lockdown in rajasthan latest news | Patrika News

राजस्थान में परिवहन के सभी साधन बंद, सख्त लॉकडाउन का दिख रहा असर

locationजयपुरPublished: May 11, 2021 09:35:54 am

Submitted by:

santosh

राजस्थान में 10 मई से सख्त लॉकडाउन की शुरुआत हो चुकी है। लॉकडाउन का असर अब परिवहन पर भी दिखाई देने लग गया है।

corona_lockdown.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
जयपुर। राजस्थान में 10 मई से सख्त लॉकडाउन की शुरुआत हो चुकी है। लॉकडाउन का असर अब परिवहन पर भी दिखाई देने लग गया है। रोडवेज बसों का संचालन बंद होने के साथ ही सिंधी कैंप बस स्टैंड, नारायण सिंह सर्कल सहित अन्य जगहों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं यात्रीभार नहीं होने से रोजाना कई ट्रेन और 12 से ज्यादा उड़ाने अब रद्द रहेगी।

राजस्थान में फंसे हुए अप्रवासियों को भेजने के लिए चलाई गई श्रीगंगानगर-चेन्नई सेंट्रल, सुपरफास्ट समर स्पेशल और बाडमेर-चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। दोनों ट्रेनों में महज 10 फीसदी से भी कम यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया, ऐसे में रेलवे को इन्हें रद्द करना पड़ा। इससे पूर्व भी उत्तर पश्चिम रेलवे ने बीते दो सप्ताह के दौरान 60 जोड़ी से ज्यादा ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। इन ट्रेनों में यात्रीभार 30 फीसदी से भी कम देखने को मिल रहा है।

जयपुर से रद्द रहेगी 12 से ज्यादा उड़ान:
जयपुर एयरपोर्ट से मंगलवार को 12 उड़ानों को रद्द किया। जयपुर से सुबह 5.55 बजे स्पाइसजेट अमृतसर, 6.40 बजे बेंगलुरु , 6.50 बजे सूरत, 7.15 बजे अहमदाबाद, 8 बजे मुंबई, 8.10 बजे मुंबई, 9 बजे अहमदाबाद, 9.40 बजे मुंबई, 10.10 बजे गोवा, शाम 5.45 बजे हैदराबाद, 6 बजे बेंगलुरू, 6.45 बजे मुंबई की , 7.20 बजे मुंबई ,7.30 बजे कोलकाता, रात 11.20 बजे बेंगलुरु की उड़ान रद्द रहेगी।

टिकट हो रहे बुक:
जानकारी के मुताबिक एयरलाइंस लगातार कम यात्रीभार के चलते उड़ानों का संचालन आए दिन रद्द कर रही है। कुछ यात्रियों को कनेक्टिंग उड़ानों के जरिए भेजा जा रहा है। वहीं अन्य यात्रियों को लगातार अंतिम समय पर यात्रीभार का हवाला देकर 12 घंटे पहले उडान का संचालन नहीं करने की जानकारी दे रही है। यात्रियों का कहना है कि कम से कम यह जानकारी सात दिन पहले पता चले तो यात्री टिकट ही बुक नहीं करवाए, पहले वेबसाइट पर सभी उड़ानों की टिकट बुकिंग शुरू रहती है।बाद में रिफंड के लिए आनाकानी हो रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो