script

भारत में कोरोना के मामलों में आई गिरावट, 42 हजार से ज्यादा एक्टिव मामले

locationजयपुरPublished: Sep 27, 2022 12:49:21 pm

Submitted by:

HIMANSHU SHARMA

पिछले 24 घंटे में 3 हजार 230 नए मामले आए सामने

Strong decline in corona cases in India

Strong decline in corona cases in India

जयपुर
भारत में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में रोजाना कोरोना केस कम होते जा रहे है। देश में अब कोरोना के 42 हजार से ज्यादा एक्टिव केस बचे हैं।भारत में पिछले 24 घंटे में 3 हजार 230 नए मामले सामने आए हैं।

भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 42,358 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.10% हैं।

भारत की रिकवरी रेट 98.72% है। पिछले 24 घंटों में 4,255 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,40,04,553 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कुल 2,74,755 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 89.40 करोड़ (89,40,93,560) संचयी परीक्षण किए हैं।

देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 1.58% है और दैनिक सकारात्मकता दर 1.18% बताई गई है।

टीकाकरण कवरेज 217.82 करोड़ से अधिक

अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 217.82 करोड़ (2,17,82,43,967) से अधिक हो गया है।

12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.09 करोड़ (4,09,58,399) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 एहतियात खुराक प्रशासन भी 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ।

लापरवाही अभी भी खतरनाक

भारत देश में कोरोना की रफ्तार अब कम धीमे होने लगी है। लेकिन लापरवाही अभी भी खतरनाक हो सकती हैं। देश में आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी से कोरोना की वैक्सीन लगाने और कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करने के निर्देश दिए हैं।रेकॉर्ड के अनुसार अब देश में कोरोना की रफ्तार धीमी होने लगी है। देश के सभी राज्यों में कोरेना के मिलने वाले नए केसेज की संख्या में गिरावट दर्ज की गई हैं।

 

ट्रेंडिंग वीडियो