scriptStrong road network paves the way for Mission-2030: Gehlot | मजबूत सड़क तंत्र से मिशन-2030 का मार्ग प्रशस्त: गहलोत | Patrika News

मजबूत सड़क तंत्र से मिशन-2030 का मार्ग प्रशस्त: गहलोत

locationजयपुरPublished: Aug 17, 2023 07:57:18 pm

Submitted by:

rahul Singh

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2030 तक प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का संकल्प लिया है।

CM Ashok Gehlot
CM Ashok Gehlot
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2030 तक प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का संकल्प लिया है। एक मजबूत सड़क तंत्र से मिशन-2030 का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षाें में प्रदेश में सड़क विकास के उत्कृष्ट कार्य हुए हैं, जिसके फलस्वरूप हमारी सड़कों की प्रशंसा देशभर में हो रही है। प्रदेश के 50 प्रमुख राज्य राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्गाें में क्रमोन्नत करने की मांग को लेकर कई बार केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.