scriptविद्यार्थी लगाएंगे पशु क्रूरता पर लगाम | Students will stop animal cruelty | Patrika News

विद्यार्थी लगाएंगे पशु क्रूरता पर लगाम

locationजयपुरPublished: Feb 02, 2020 04:49:36 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

‘World पशु प्रेमी क्लब’ का गठनविद्यार्थी लगाएंगे पशु क्रूरता पर लगाम

विद्यार्थी लगाएंगे पशु क्रूरता पर लगाम

विद्यार्थी लगाएंगे पशु क्रूरता पर लगाम

प्रदेश में पशु कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत वल्र्ड संगठन की ओर से पशु कल्याण पखवाड़े का आयोजन किया गया। एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया, जयपुर जिला पशु क्रूरता निवारण समिति तथा पशुपालन विभाग की ओर से इस पखवाड़े के आयोजन में सहयोग किया गया। जिला कलेक्टर एवं जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के अध्यक्ष डॅा.जोगाराम ने पशु कल्याण पर विशेष पोस्टर का विमोचन किया, जिसमें विद्यार्थियों को पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम और करुणा भाव का व्यवहार करने का संदेश दिया गया है। इस अवसर पर राजस्थान स्टेट एनिमल वेलफेयर ऑफिसर मनीष सक्सेना तथा ‘वल्र्डÓ संगठन की उपनिदेशक एवं जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की सदस्य नम्रता भी उपस्थित थीं। डॅा.जोगाराम ने पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की तथा पशु कल्याण के उद्देश्य की पूर्ति में विद्यार्थियों की अहम् भूमिका के महत्व को बताया।
होगा पशु कल्याण गोष्ठी का आयोजन
एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के राजस्थान स्टेट एनिमल वेलफेयर ऑफिसर मनीष सक्सेना ने बतलाया कि विद्यार्थियों और आमजन को पशु कल्याण की मुहिम मऌें सक्रिय रूप से जोडऩे के उद्देश्य से जयपुर के चयनित 50 विद्यालयों में वल्र्ड पशु प्रेमी क्लब प्रारम्भ किए गए हैं, जिसमें जयपुर के विभिन्न विद्यालयों में पशु कल्याण संबंधित अन्तर्विद्यालयी चित्रकला, निबंध, कविता पाठ, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं सहित पशु कल्याण गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा,जिससे विद्यार्थियों में उनकी बाल्यावस्था से ही दया, करुणा और प्रेम की भावनाओं को जागृत कर उन्हें भारतीय संविधान की धारा 51ए(जी) के अनुसार सभी प्राणियों, पशु-पक्षियों, वनस्पति जगत और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरुक बनाया जा सके।
बढ़ाई जाएगी जागरुकता
‘वल्र्डÓ संगठन की उपनिदेशक एवं जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की सदस्य नम्रता ने बतलाया कि विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में पशु प्रेम का संदेश विकसित किया जाएगा। साथ ही, पशु क्रूरता क्या है तथा इसके विरुद्ध क्या कदम उठाए जाने चाहिए के बारे में बतलाया जाएगा। इसके तहत ‘पशु क्रूरता निवारण अधिनियम-1960Ó की प्रायोगिक जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए अधिवक्ताओं का एक पैनल भी तैयार किया जा रहा है तथा रैली, प्रदर्शनी एवं मेलों के माध्यम से पशु कल्याण हेतु जागरुकता बढ़ाई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो