scriptमहेश जोशी का BJP पर हमला, कहा-अपने नेताओं की बजाय कांग्रेस नेताओं के गुणगान में जुटी | subhash chandra bose jayanti: Mahesh Joshi Attacks in Bjp | Patrika News

महेश जोशी का BJP पर हमला, कहा-अपने नेताओं की बजाय कांग्रेस नेताओं के गुणगान में जुटी

locationजयपुरPublished: Jan 23, 2021 04:17:17 pm

Submitted by:

firoz shaifi

भाजपा की ओर से कांग्रेस नेता और महान स्वाधीनता सेनानी सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस के गुणगान और जयंती मनाने को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने भाजपा पर हमला बोला है।

mahesh_joshi.jpg

जयपुर। भाजपा की ओर से कांग्रेस नेता और महान स्वाधीनता सेनानी सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस के गुणगान और जयंती मनाने को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने भाजपा पर हमला बोला है। महेश जोशी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सरदार पटेल तो हमारे नेता हैं। भाजपा जितना हमारे नेताओं का गुणगान करने में जुटी है। उतना तो कभी उन्होंने स्वयं के नेताओं का भी नहीं किया।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए महेश जोशी ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए वह सारी बातें लागू होती है, जिन्हें सकारात्मक नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जयपुर में भाजपा और संघ ने कभी भी बड़ी चौपड़ पर स्वाधीनता दिवस नहीं मनाया लेकिन सत्ता में आने के बाद स्वाधीनता दिवस बड़ी चौपड़ पर मना रही है।

इसी तरह से पहले इन्होंने सरदार पटेल का खूब जयंती मनाई और खूब गुणगान किया और अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मना रहे हैं । जोशी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं और महान स्वाधीनता सेनानी रहे हैं लेकिन जितना गुणगान भाजपा हमारे नेताओं का कर रही है उतना तो उन्होंने कभी अपने नेताओं का भी नहीं किया है।

किसान ट्रैक्टर रैली को कांग्रेस का समर्थन
वही 26 जनवरी को दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली के सवाल पर मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस किसान ट्रैक्टर रैली का समर्थन करती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस का किसान ट्रैक्टर रैली को समर्थन है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा हठधर्मिता की राजनीति कर रही है।

कृषि कानून बनाने से पहले ना तो विपक्ष से पूछा गया और ना ही किसानों से पूछा गया किसान अपनी मांगों पर अड़े हैं और उन्होंने ठान लिया है कि वह वापस नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कि कांग्रेस इस लड़ाई में किसानों के साथ खड़ी है। इससे पहले मुख्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्य सचतेक महेश जोशी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुमताज मसीह, सत्येंद्रभारद्वाज, प्रदेश सचिव जसवंत गुर्जर, महेंद्र खेड़ी, प्रदेश सचिव राम सिंह कस्वा, मुख्यालय प्रभारी ललित तूनवाल, पूर्व सांसद अश्क अली टांक, पूर्व सचिव अयूब खान, संगीता गर्ग शामिल हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो