वहां से राठौड़ का रोड शो धावास पहुंचा तो उनका साथ देने के लिए सनी पहुंचे। वो रोड शो में पांच मिनट रहे और राज्यवर्धन सिंह का प्रचार किया। इस दौरान सनी ने अपनी मूवी के फेमस डयलॉग ढ़ाई किलो का हाथ…,हिन्दुस्तान जिन्दाबाद है और जिन्दाबाद रहेगा… के साथ साथमोदी जिन्दाबाद के नारे लगवाए।
राज्यवर्धन राठौड को ससंद में पहुंचाए शो के दौरान सनी देओल ने लोगों से कहा कि राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के लिए वोट मांगने आया हूं। आप उन्हें वोट दें और संसद में पहुंचाएं। सनी ने मोदी से सपनों को पूरा करने के लिए राठौड़ को जिताकर दिल्ली भेजने के बात कही।
पूर्व मुख्यमंत्री ने भी किया प्रचार सनी देओल के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे ( vasundhra raje ) भी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के प्रचार के लिए लिए पहुंची। राजे ने लोगों से राज्यवर्धन का समर्थन करने और उन्हें अपना वोट देने की अपील की। राज्यवर्धन का यह रोड शो गाजे. बाजे के साथ निकला। जगह जगह समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं जबरदस्त जोश, शो में गाड़ियों का बड़ा काफिला जोशीले नारों से भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी का स्वागत किया। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के रोड शो में बड़ी संख्या में गाड़ियों का काफिला नजर आया। शो के दौरान कार्यकर्ताओं जबरदस्त जोश नजर आ रहा है। भाजपा के इस रोड शो में रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।