scriptMousam: गुलाबी नगर में दिन में निकल रही धूप, रात में सर्दी से छूट रही कंपकंपी | Sunshine coming out in Pink City, shivering from cold at night | Patrika News

Mousam: गुलाबी नगर में दिन में निकल रही धूप, रात में सर्दी से छूट रही कंपकंपी

locationजयपुरPublished: Dec 03, 2020 01:25:09 pm

Submitted by:

SAVITA VYAS

दिसंबर में जयपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक दर्ज
फतेहपुर में न्यूनतम तापमान पहुंचा 4 डिग्री

Mousam: गुलाबी नगर में दिन में निकल रही धूप, रात में सर्दी से छूट रही कंपकंपी

Mousam: गुलाबी नगर में दिन में निकल रही धूप, रात में सर्दी से छूट रही कंपकंपी

जयपुर। राजधानी समेत अन्य जगहों पर दोपहर के तापमान में फिर से बढ़ोतरी का दौर जारी है। हालांकि दिनभर सर्द हवाओं का रुख सभी जगहों पर देखने को मिल रहा है। शाम होने के बाद लोगों को एक बार फिर सर्दी का अहसास होना शुरू हो जाता है। जयपुर में दिन का तापमान अब भी दिसंबर के महीने में सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदान इलाकों की बात की जाए तो एक बार फिर फतेहपुर में पारा सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। यहां बीते 24 घंटे में सबसे कम तापमान चार डिग्री दर्ज सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
जयपुर का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज
बीती रात की बात की जाए तो राजधानी में बीते 48 घंटे में न्यूनतम पारा एक समान देखने को मिल रहा है। यहां रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अजमेर में 11 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.6 डिग्री, वनस्थली में 9.8 डिग्री, पिलानी में 7.9 डिग्री, सीकर में 6.5 डिग्री, डबोक में 10 डिग्री, चितौड़ में10 डिग्री, बाड़मेर में 15 डिग्री, माउंटआबू में 4 डिग्री, चूरू में 6.5 डिग्री, श्रीगंगानर में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
बाड़मेर में अधिकतम तापमान दर्ज

वहीं अधिकतम तापमान की बात की जाए तो इसमें फि लहाल ज्यादा राहत नहीं मिल रही है। दोपहर का बीते दिन का सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर का 34 डिग्री सेल्सियस, कोटा का 31.4 डिग्री, बांसवाड़ा का 30 डिग्री, वनस्थली का 29.8 डिग्री, जोधपुर का 32.8 डिग्री, फलौदी का 34.2 डिग्री, बीकानेर का 31.8 डिग्री, चूरू का 31 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बाड़मेर सहित अन्य जगहों पर बीते कई साल में दिसंबर में पारा सबसे अधिक दर्ज किया गया। आगामी सात से दस दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट होना तय है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो