scriptदेश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने की कवायद तेज़, सरकार ने लिया विद्यार्थियों का सहारा | Surat - make india single use plastic free | Patrika News

देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने की कवायद तेज़, सरकार ने लिया विद्यार्थियों का सहारा

locationजयपुरPublished: Sep 24, 2019 09:50:34 pm

Submitted by:

anant

भारत सरकार की ओर से देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने की कवायद शुरू हो गई है। इस कड़ी में रेलवे पहले ही इस अभियान में तेजी लाने के लिए प्रयासरत है। अब इस अभियान को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों का सहारा लिया जा रहा है। दरअसल, सूरत में स्कूलों को ये आदेश दिया गया है कि वे विद्यार्थियों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करे। जिसका सीधा असर आम जनता तक पहुंचेगा। इससे जनता सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करना बंद करेंगे।

देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने की कवायद तेज़, सरकार ने लिया विद्यार्थियों का सहारा

देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने की कवायद तेज़, सरकार ने लिया विद्यार्थियों का सहारा

भारत सरकार की ओर से देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने की कवायद शुरू हो गई है। इस कड़ी में रेलवे पहले ही इस अभियान में तेजी लाने के लिए प्रयासरत है। अब इस अभियान को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों का सहारा लिया जा रहा है। दरअसल, सूरत में स्कूलों को ये आदेश दिया गया है कि वे विद्यार्थियों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करे। जिसका सीधा असर आम जनता तक पहुंचेगा। इससे जनता सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करना बंद करेंगे।
अभियान को सफल बनाने के लिए खासतौर पर विद्यार्थियों की सहायता इसलिए लेना तय किया गया है ताकि विद्यार्थियों के जरिए अभिभावकों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। स्कूलों को राज्य शिक्षा विभाग और वन एवं पर्यावरण विभाग ने आदेश दिया है। विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से अवगत करवाना और इसका उपयोग करना बंद करना होगा।
बतादें कि सरकार ने 2022 तक सिंगल यूज प्लास्टिक से देश को मुक्त करने का अभियान शुरू किया है। प्लास्टिक से वन, वायु, जल और पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इसका असर इंसानों और प्राणियों पर भी हो रहा है। प्लास्टिक का उपयोग ऐसे ही बढ़ता रहा तो यह पर्यावरण के साथ मनुष्यों और प्राणियों के लिए हानिकारक साबित होगा।
-ये होंगे बंद

प्लास्टिक बैग, खाने के उपयोग में आती प्लास्टिक की थाली, चम्मच, ग्लास और कप, प्लास्टिक के फूल-गुलदस्ता, प्लास्टिक की बोतल, प्लास्टिक के झंडे, प्लास्टिक के बैनर्स आदि का उपयोग बंद करने का निर्देश दिया गया है। जिससे 2022 तक इस अभियान को सफल बनाया जा सके और पर्यावरण को पहुंच रहे नुकसान को रोका जा सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो