scriptSurya Gochar 2020 दो राशियों के लिए राजयोग, मिलेंगे सभी सुख, जानें आपके लिए कैसा रहेगा सूर्य का राशि परिवर्तन | Surya Ka Rashi Parivartan December 2020 Sun Transit In Sagittarius | Patrika News

Surya Gochar 2020 दो राशियों के लिए राजयोग, मिलेंगे सभी सुख, जानें आपके लिए कैसा रहेगा सूर्य का राशि परिवर्तन

locationजयपुरPublished: Dec 15, 2020 08:35:01 pm

Submitted by:

deepak deewan

सूर्य धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। पंचांग भेद से सूर्य का राशि परिवर्तन 15 दिसंबर को रात या 16 दिसंबर को सुबह होने जा रहा है। देवगुरू बृहस्पति की धनु राशि में सूर्य का यह गोचर सूर्य, चंद्र, मंगल और बृहस्पति प्रधान लोगों को खासा लाभ देगा। हालांकि इस अवधि में सूर्य और बृहस्पति दोनों ही कुछ कमजोर स्थिति में रहते हैं इसलिए लोगों को सतर्क भी रहना होगा।

Surya Ka Rashi Parivartan December 2020 Sun Transit In Sagittarius

Surya Ka Rashi Parivartan December 2020 Sun Transit In Sagittarius

जयपुर. सूर्य धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। पंचांग भेद से सूर्य का राशि परिवर्तन 15 दिसंबर को रात या 16 दिसंबर को सुबह होने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि
देवगुरू बृहस्पति की धनु राशि में सूर्य का यह गोचर सूर्य, चंद्र, मंगल और बृहस्पति प्रधान लोगों को खासा लाभ देगा। हालांकि इस अवधि में सूर्य और बृहस्पति दोनों ही कुछ कमजोर स्थिति में रहते हैं इसलिए लोगों को सतर्क भी रहना होगा।
मेष राशि– नवम भाव में सूर्य के प्रवेश से राजयोग के परिणाम मिलेंगे। करियर में खासतौर पर बिजनेस में उन्नति होगी। नौकरी में उतार-चढ़ाव होंगे लेकिन यह आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। लवमेट से रिश्ता मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में सुख होंगे और लाइफ पार्टनर से लगाव बढेगा।
वृषभ राशि– कामकाजी जीवन में अनुकूल परिणाम के लिए प्रयास करना होगा। व्यवसायिक या प्राइवेट नौकरी से आमदनी में गिरावट हो सकती है। किसी पूर्व कार्य का फल भुगतना पड़ सकता है। हालांकि प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि– सप्तम भाव में सूर्य का गोचर साझेदारों से दिक्कत पैदा करेगा। मनपसंद जगह स्थानांतरण या पदोन्नति भी हो सकती है। लवमेट या खासतौर पर लाइफ पार्टनर से रिश्ते में कड़वाहट घुल सकती है। प्राइवेट नौकरी में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
कर्क राशि- सूर्य का छठे भाव में गोचर अच्छे परिणाम देगा। उत्तम लाभ के योग बनेंगे। व्यापार—व्यवसाय के मामले में सफलता अर्जित करेंगे। नौकरी में मेहनत के मुताबिक परिणाम मिलेंगे। लवमेट या लाइफ पार्टनर से लगाव बढ़ सकता है।
सिंह राशि– यह गोचर इनकम में बढ़ोतरी कराएगा। इस अवधि में बिजनेस आपके लिए लाभदायक साबित होगा। लवलाइफ में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। लाइफ पार्टनर को कोई कष्ट हो सकता है, जिसकी वजह से आपकी चिंताएं बढ़ेंगी।
कन्या राशि- कारोबार के लिए यह गोचर अधिक अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। नौकरी में कुछ तनाव मिलेगा। परिवार में किसी का खासतौर पर मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लवमेट से मानसिक तनाव मिलेगा। लाइफ पार्टनर से खुशी मिल सकती है।
तुला राशि- सूर्य आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ रहे हैं। व्यापार—व्यवसाय में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपको पूरा सहयोग मिलेगा और वेतन लाभ होने के भी योग बनेंगे। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा के योग हैं।
वृश्चिक राशि– दूसरे भाव में सूर्य का प्रवेश धन वृद्धि कर सकता है। बिजनेस और नौकरी में मेहनत का उचित फल मिलेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लवमेट या लाइफ पार्टनर आपको हर काम में सहयोग करेंगे।
धनु राशि- सूर्य का यह गोचर आपको अत्यधिक लाभ दे सकता है। राजयोग जैसा फल मिलेगा।बिजनेस या नौकरी में अच्छा लाभ और मान-सम्मान प्राप्त होगा। हालांकि इस अवधि में आपको अपने मिजाज पर अंकुश रखना होगा. इस अवधि में प्रेम या दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
मकर राशि– इस अवधि में कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। अनुकूल फलों की प्राप्ति के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा करने का अवसर मिलेगा।
कुंभ राशि- आमदनी में बढ़ोतरी होगी। व्यापार—व्यवसाय में भी वृद्धि होगी। करियर के लिए यह गोचर अनुकूल रहेगा। समाज में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपके प्रेम जीवन में बहार आ सकती हैं। इस अवधि में लाइफ पार्टनर की महत्वाकांक्षाऐं काफी बढ़ जाएंगी।
मीन राशि– व्यापार—व्यवसाय के लिए इस अवधि में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में आपका दायित्व और वेतन बढ़ेगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। लवमेट का सहयोग प्राप्त होगा। इस अवधि में लाइफ पार्टनर आपकी काफी मदद कर सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो